फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Make a plan and arrest the criminals: DCP

योजना बनाकर अपराधियों की धरपकड़ करें : डीसीपी

Sat, 30 Mar 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Make a plan and arrest the criminals: DCP
झज्जर। पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने योजना बनाकर अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चारों सीआईए व नारकोटिक सेल प्रभारियों की बैठक में कहा कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समय पर निपटारा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत संज्ञान ले और जिम्मेवारी के साथ उसका निवारण करे। किसी भी कार्य को करते समय कानूनी प्रक्रिया का पालन करना अति आवश्यक है। अनुसंधान अधिकारी अपने पास पेंडिंग पड़ी शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण करें तथा पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुनकर निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए ताकि पीड़ित को न्याय दिलवाया जा सके। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर नजर रखने बहादुरगढ़-दिल्ली बॉर्डर पर हर तरह की गतिविधि पर नजर रखने को कहा। साथ ही जहां से अवैध शराब या अन्य नशा की सामग्री आने की संभावना होती है, वहां पर छापेमारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों की रोकथाम करने के साथ साथ वांछित, अति वांछित व उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन करने के दिशा निर्देश किए गए। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाह रखने तथा आमजन से मेलजोल एवं जनसंपर्क के माध्यम से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने को कहा। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त धर्मवीर सिंह, चारों सीआईए व एंटी नारर्कोटिक्स सेल प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed