फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maina's fields will be irrigated by purifying the sewer and rainwater of the sectors

Rohtak News: सेक्टरों के सीवर व बरसाती पानी काे शुद्ध कर मायना के खेतों में होगी सिंचाई

Wed, 25 Jun 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 25 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Maina's fields will be irrigated by purifying the sewer and rainwater of the sectors
मायना में सिंचाई विभाग की ओर से बनकर तैयार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट। संवाद
रोहतक। सेक्टरों के सीवर व बरसाती पानी को शुद्ध कर सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने 23 करोड़ रुपये की लागत से मायना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया है। यहां शुद्ध होने के बाद पानी को खेतों में सिंचाई के लिए दिया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार कर दिया है। इसी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एसएसवीपी) के कन्हेली ट्रीटमेंट प्लांट का वेस्ट पानी जाएगा।
विज्ञापन

मायना के खेत ऊंचाई पर हैं। यहां नहरी पानी से सिंचाई करना मुश्किल है। अब प्लांट से खेतों में सिंचाई आसान होगी। सिंचाई विभाग ने शहर के सीवर व बरसाती पानी के पुन: प्रयोग और मायना के खेतों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने तीन साल पहले करीब 23 करोड़ की लागत से काम शुरू किया था। यह प्लांट अब बनकर तैयार हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का परीक्षण कर चालू करना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली बाईपास के निकट सभी सेक्टरों के सीवर व बरसाती पानी को हरियाणा शहर विकास प्राधिकरण के कन्हेली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में साफ किया जाता था। इसके बाद शेष पानी को रोहतक लिंक ड्रेन में डाला जाता था।
अब इस पानी को ड्रेन में न डालकर मायना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में डाला जाएगा। यहां से पानी को पूरी तरह साफ करके खेतों के लिए प्रयोग किया जाएगा। प्लांट में करीब 10 मिलियन लीटर प्रतिदिन के हिसाब से पानी प्रयोग करने की क्षमता निर्धारित की गई है।

-------------

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मायना के लगभग सभी किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। मायना ट्रीटमेंट प्लांट से शुद्ध होकर पानी 1200 एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि सभी खेतों में कनेक्शन किए जा चुके हैं। इसके अंतर्गत चार खेतों के बीच एक पाइपलाइन कनेक्शन दिया गया है। वहीं, मायना ट्रीटमेंट प्लांट पर सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा।
--------------

वर्जन

जुलाई के प्रथम सप्ताह में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को परीक्षण के बाद चालू कर दिया जाएगा। बरसाती सीजन शुरू होने के कारण किसान अभी इसका प्रयोग कम करेंगे।

- राजीव राठी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग।

मायना में सिंचाई विभाग की ओर से बनकर तैयार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट। संवाद

मायना में सिंचाई विभाग की ओर से बनकर तैयार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed