फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Main goal is to get medal in Olympics: Tannu

मुख्य लक्ष्य ओलंपिक में पदक हासिल करना : तन्नू

Wed, 28 Jul 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Main goal is to get medal in Olympics: Tannu
तन्नू का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं गांव मोखरा की बेटी तन्नू मलिक का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाकर और लोकनृत्य के माध्यम से अपनी खुशी प्रकट की। इस दौरान पहलवान तन्नू ने कहा है कि अभी तो शुरुआत है। मुख्य लक्ष्य तो ओलंपिक में पदक हासिल करना है। अगले ओलंपिक तक वह सीनियर वर्ग में आएंगी तथा प्रतियोगिता में भाग लेने के योग्य हो जाएंगी।
विज्ञापन

खिलाड़ी ने बताया कि वह महिला पहलवान साक्षी मलिक को अपना आदर्श मानती हैं। साक्षी मोखरा गांव की ही बेटी हैं। तन्नू मलिक फिलहाल दसवीं से 11वीं कक्षा में पहुंची हैं। उनका कहना है कि वे अपनी पढ़ाई को भी समय देती हैं। तन्नू मलिक ने फाइनल में बुडापेस्ट की पहलवान को हराया है।
विज्ञापन

तन्नू के पिता राजवीर ने बताया कि उनकी बेटी ने गांव तथा देश का नाम रोशन किया है। उन्हें अपनी बेटी पर नाज है। वे अपनी बेटी को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर हैं। 48 किलो ग्राम भार वर्ग में चैंपियनशिप जीत कर लौटी तन्नू ने अपनी चार कुश्तियों के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी को एक भी अंक नहीं लेने दिया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अर्जुन चौटाला तथा विधायक बलराज कुंडू भी गांव पहुंचे थे। इस मौके पर बलराज कुंडू ने तन्नू को 5 लाख 51 हजार रुपये की नकद राशि सम्मान स्वरूप भेंट की है। वहीं, 10 हजार रुपये प्रतिमाह आहार खर्च वहन करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

माडिया पहलवान के अखाड़े में करती हैं अभ्यास
गांव के माडिया पहलवान के अखाडे़ में तन्नू मलिक अभ्यास करतीं हैं। गांव वालों ने माडिया पहलवान के लिए द्रोणाचार्य सम्मान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि माडिया पहलवान ने अब तक 500 से ज्यादा राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान तैयार किए हैं। वे इस सम्मान के हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed