फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Main accused of stabbing murder arrested, taken on one day remand

Rohtak News: चाकू घोंपकर हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर लिया

Thu, 06 Jul 2023 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Main accused of stabbing murder arrested, taken on one day remand
रोहतक। सुनारिया में सोमवार रात युवक की चाकू घोंप कर हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। आरोपी से गहनता पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक विवेक कुंडु ने बताया कि तीन जुलाई को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सुनारिया गांव में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए साक्ष्य जुटाए। गली में पड़े मिले शव की पहचान सुनारिया निवासी रविंद्र उर्फ रवि के रूप में हुई। मृतक के पिता की शिकायत पर थाना शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज कर किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रविंद्र उर्फ रवि पिकअप चलाता है। वह तीन जुलाई को सुबह करीब 10 बजे अपनी गाड़ी हिसार रोड वर्कशॉप में ठीक कराने गया था। रात करीब 8 बजे उसके पिता को सूचना मिली की अज्ञात युवकों ने रंजिशन चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। सुनारिया कलां की चौपाल के सामने चौराहे पर उसका शव पड़ा मिला। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीआईए-2 प्रभारी एसआई आजाद नैन व थाना शिवाजी कॉलोनी प्रभारी निरीक्षक देशराज को सौंपी। एएसआई सुभाष ने छापा मार कर मंगलवार रात सुनारिया निवासी हर्ष उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया। इसके साथियों की तलाश जारी है। इसके लिए उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed