फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mahindergarh beat Palwal by 15 runs

Rohtak News: महेंद्रगढ़ ने पलवल को 15 रन से हराया

Wed, 16 Jul 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 16 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mahindergarh beat Palwal by 15 runs
रोहतक। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली के मैदान में आयोजित इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को महेंद्रगढ़ ने पलवल को 15 रन से हराया। मैच के दौरान बारिश आ गई थी तो महेंद्रगढ़ ने मुकाबला वी. जयदेवन विधि नियम के अनुसार 15 रन से जीता। पलवल के लव शर्मा ने शानदार 183 रन बनाए।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते पलवल टीम ने 24 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। उसके बाद अखिल व लव शर्मा ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 165 रन जोड़े।
189 के स्कोर पर अखिल ने अपना विकेट गंवाया लेकिन लव शर्मा की शानदार प्रदर्शन जारी रहा व पूरी टीम 50 ओवर में 329 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लव शर्मा ने 137 गेंदों पर 12 चौके व 15 छक्कों की मदद से 183 रन बनाए। महेंद्रगढ़ की ओर से आयुष ने पांच व कुनाल ने चार विकेट लिए। इसके बाद महेंद्रगढ़ की शुरूआत अच्छी नहीं रही व केवल 20 रन पर पहला विकेट गंवा दिया लेकिन उसके बाद प्रिंस व गर्व ने संभली हुई बल्लेबाजी की।
विज्ञापन

उसके बाद अनुज व प्रिंस ने मिलकर बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 41 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए लिए थे व फिर बारिश आ गई व मैच आगे नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ ने वीजेडी नियम के अनुसार 15 रन से मैच जीता। महेंद्रगढ़ की ओर प्रिंस ने 78 व अनुज 80 रन बनाकर नाबाद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed