फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mahilaye will travel 36 hours free from 12 noon today

आज दोपहर 12 बजे से 36 घंटे तक फ्री यात्रा करेंगी महिलाएं

Wed, 14 Aug 2019 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
mahilaye will travel 36 hours free from 12 noon today
रक्षाबंधन के चलते बुधवार से हरियाणा रोडवेज की बसें 36 घंटे तक बहनों को नि:शुल्क यात्रा कराएगी। बस स्टैंड पर उमड़ने वाली भीड़ की रक्षा-सुरक्षा के मसले पर डिपो महाप्रबंधक ने अधीनस्थों के साथ मंथन किया। फैसला हुआ जरूरत पड़ने पर रात में भी बसें चलेंगी। बहनों की मदद के लिए तीन पूछताछ केंद्र खुलेंगे। 25 इंस्पेक्टर बस संचालन के साथ-साथ बहनों को होने वाली असुविधा पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए 36 घंटे तक बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है। इसके तहत बुधवार दोपहर 12 बजे से वीरवार रात 12 बजे तक बहनें रोडवेज बसों में आवागमन कर सकेंगी। बुधवार से बस स्टैंड पर उमड़ने वाली भीड़ की रक्षा-सुरक्षा को लेकर डिपो महाप्रबंधक ने अधीनस्थों के साथ मंथन किया। तय हुआ बस स्टैंड से तब तक बसें संचालित की जाएंगी जब तक बहनें बस स्टैंड पर होंगी। बस सेवा बंद होने का समय 24 घंटे लिए खत्म कर दिया गया है। बहनों की मदद के लिए बस स्टैंड पर तीन अतिरिक्त पूछताछ केंद्र बनाए जाएंगे, जहां से बस संचालन की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा प्रत्येक टिकट विंडो पर दो-दो कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। 25 इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगेगी, जो न सिर्फ बस स्टैंड की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे बल्कि भीड़ का आंकलन करके जरूरत के हिसाब से बसों का संचालन करवाएंगे। वहीं, बसों के सुचारु संचालन के मद्देनजर डिपो के ड्राइवर-कंडक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

स्टैंड परिसर में 20 और सीसीटीवी कैमरे लगवाए
त्योहार पर बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ उमड़ने की वजह से शरारती तत्वों के सक्रिय रहने की आशंका पर रोडवेज प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। इसके चलते बस स्टैंड पर 20 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, ताकि बस स्टैंड पर आने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा रोडवेज के कई कर्मियों को भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बसों की सेवा में कटौती की
डिपो महाप्रबंधक ने अंतरराज्यीय बसों की सेवा में कटौती कर दी है। इसके तहत आगरा की दो, जयपुर की दो, कटरा की एक, रामपुर की एक, कोटा की एक बस सेवा को बंद कर दिया गया है। यह व्यवस्था शुक्रवार तक रहेगी।

फैक्ट फाइल
बसें 189
ड्राइवर 325
कंडक्टर 334
रक्षाबंधन के चलते रोडवेज की बस सेवा बहनों के लिए 36 घंटे तक निशुल्क रहेगी। बुधवार से बस स्टैंड पर भीड़ के उमड़ने की संभावना के चलते पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि बहनों को कोई दिक्कत नहीं हो। 20 सीसीटीवी कैमरे अतिरिक्त लगाए हैं। तीन अतिरिक्त पूछताछ केंद्र खुलेंगे। 25 इंस्पेक्टरों को लगाया गया है, जो भीड़ का आंकलन करके बस संचालित करवाएंगे।
-जोगेंदर सिंह, महाप्रबंधक रोहतक डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed