फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maharani Kishori Jat Girls College became the winner of Inter College Women's Football

Rohtak News: महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय बना इंटर कॉलेज महिला फुटबॉल का विजेता

Tue, 03 Feb 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Maharani Kishori Jat Girls College became the winner of Inter College Women's Football
रोहतक। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय इंटर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण समारोह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सांगवान ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय की टीम और टीकाराम गर्ल्स पीजी कॉलेज, सोनीपत की टीम आमने-सामने रही। टीकाराम गर्ल्स पीजी कॉलेज की टीम ने 2-0 से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

वहीं, फाइनल मुकाबला महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय और वैश्य महिला महाविद्यालय के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ जिसमें एमकेजेकेएम की टीम ने वीएम की टीम को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. प्रवीण धायल, डॉ. रेखा, डॉ. सुमन, सुरेश राठी, रॉबिन सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।


-------
फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन, 8 को चंडीगढ़ जाएगी
सोमवार को इंटर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया जिसमें कुल 26 छात्राओं का चयन किया गया। चयनित टीम आगामी 8 फरवरी को चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी जहां वह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed