फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mahant chandnath, baba ramdev, mahant, rohtak, haryana

महंत चांदनाथ योगी आज करेंगे उत्तराधिकारी तय, आएंगे कई राज्यों के महंत

Fri, 29 Jul 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 29 Jul 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
mahant chandnath, baba ramdev, mahant, rohtak, haryana
स्वामी रामदेव और योगी आदित्यनाथ भी करेंगे शिरकत - फोटो : amar ujala
अलवर के सांसद और बाबा मस्तनाथ मठ के महंत चांदनाथ योगी शुक्रवार को अपने उत्तराधिकारी की घोषणा करेंगे। बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के मठ स्थित गीता भवन में दोपहर 11 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। कुलपति डॉ. मारकण्डे आहूजा ने बताया कि कार्यक्रम में स्वामी रामदेव और योगी आदित्यानाथ शिरकत करेंगे। इसके अलावा नाथ संप्रदाय के सभी महंत भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। महंत चांदनाथ योगी किसे अपना उत्तराधिकारी बनाएंगे इसका अभी खुलासा नहीं किया जा रहा है। आयोजक में जुड़े लोगों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है। महंत चांदनाथ योगी लंबे समय से बीमार चल रहे हें। माना जा रहा है कि इसीलिए वे अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह है महंत चांदनाथ योगी का जीवन परिचय

महंत चांदनाथ योगी जन्म एवं शिक्षा दिल्ली के बेगमपुर गांव में 21 जून 1956 को मोहर सिंह और चंपा देवी संपन्न किसान परिवार में हुआ। सात भाई-बहनों में सबसे बड़े बालक की बुद्घि बचपन से ही कुशाग्र थी। वह धर्म-कर्म में रुचि रखते थे। माता-पिता ने इनका चांदराम रखा, जिन्हें बड़े होकर महंत चांदनाथ के नाम से जाना गया। उन्होंने अपनी विशिष्ट कार्यशैली व विशिष्ट व्यक्तित्व के द्वारा श्री बाबा मस्तनाथ जी की परंपरा को आगे बढ़ाया और मठ के संरक्षक बनें। महंत चांदनाथ जी ने हिंदू कॉलेज दिल्ली से बीए आनर्ष की उपाधि प्रथम श्रेणी में प्राप्त की। स्नातक के पश्चात 21 जनवरी 1978 महाचौदस के दिन महंत श्रेयोनाथ जी से दीक्षा ग्रहण की और उनके आदेश अनुसार थेहडी हनुमानगढ़ जाकर वहां का कार्यभार संम्भाला। नाथ साहित्य प्रेमी एवं संरक्षक योगी महंत चांदनाथ जी को साहित्य से काफी लगाव रहा है। वे नाथ परंपरा के साहित्य संरक्षक की भूमिका का निर्वहन कर रहे है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed