फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maham's daughters will go to educational institutions in 10 roadways buses

Rohtak News: रोडवेज की 10 बसों से शिक्षण संस्थानों में जाएंगी महम की बेटियां

Tue, 15 Oct 2024 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Maham's daughters will go to educational institutions in 10 roadways buses
रोहतक। विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद महम हलके में निजी बस सेवा बंद होने से चरमराई परिवहन सेवा फिर सुचारू होने जा रही है। रोडवेज प्रशासन छात्राओं की सुविधा के लिए मंगलवार सुबह 6 बजे महम से 10 बसें रोहतक के लिए चलाएगा। इससे इलाके की 1800 छात्राएं पढ़ने के लिए समय पर शिक्षण संस्थान पहुंच सकेंगी। यही नहीं, ये बसें निजी बसों की तरह छात्राओं को वापस घर ले जाने के लिए एमडीयू के बाहर दोपहर बाद उनका इंतजार करेंगी।
विज्ञापन

हलके के 42 गांवों की छात्राएं पिछले कुछ दिनों से चरमराई परिवहन व्यवस्था से आहत हैं। विधानसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व विधायक की ओर से कार्यकर्ताओं के कहने पर निजी बस सेवा बंद कर दी गई। वर्ष 2014 से 18 निजी बसें महम से रोहतक तक बेटियों के शिक्षण संस्थान आवागमन के लिए निशुल्क चलाई जा रही थीं। महम के विभिन्न रूटों पर सीमित रोडवेज बसों में भीड़ के बीच रोहतक बस स्टैंड पहुंचना और यहां से ऑटो लेकर शिक्षण संस्थान तक जाना, छात्राओं के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। समस्या को देखते हुए मंगलवार को रोडवेज 10 बसों का महम से संचालन करेगा। पहले छह बसें छात्राओं के लिए चलाई गई थी। अब 10 बसें चलाई जाएंगी। इससे छात्राओं को राहत पहुंचेगी।
विज्ञापन

इन रूट पर छात्राओ के लिए चलेगी बस
महम में बस बंद होने के बाद रोडवेज विभाग ने महम के बहलबा, खटकड़ा, मदीना, बहुअकबरपुर, गद्दी खेड़ी, गंगानगर तीतरी, भैराण मदीना, बहुतमरलपुर, भगवतीपुर, सुंदरपुर, मोखरा, गुनाहेड़ी व अन्य गांवों में बस सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा समय
महम से सुबह 6 बजे से 8 बजे तक कॉलेज के लिए बस चलाना शुरु किया जाएगा। किसी छात्रा को बस नहीं मिलती है तो महम रुटों पर आने वाली किसी भी बस में सफर कर सकती हैं। दोपहर को अवकाश से पहले दो बजे कॉलेज के बाहर बसें खड़ी कर दी जाएंगी।


महम से छात्राओं के लिए मंगलवार सुबह से 10 बसें चलाई जाएंगी। ये छात्राओं को गांव से कॉलेज व काॅलेज से गांव तक लेकर जाएं। छात्राओं के लिए बस की ओर जरूरत होने पर लगाई जाएगी।
नवीन कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed