फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Magan suicide case: Divya to be released from jail today on Diwali

मगन आत्महत्या केस : दीपावली के दिन आज जेल से बाहर आएगी दिव्या

Sun, 19 Oct 2025 10:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Magan suicide case: Divya to be released from jail today on Diwali
27...मगन सुसाइड केस में आरोपी कांस्टेबल दीपक।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। डोभ गांव के मगन सुसाइड केस में आरोपी पत्नी दिव्या को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। बेल बांड भरने के बाद दिव्या सोमवार को दीपावली के दिन जेल से बाहर आएगी जबकि दूसरा आरोपी दीपक पहले ही हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर है।
18 जून को डोभ के मगन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मगन ने कहा था कि पत्नी दिव्या व उसके दोस्त दीपक ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया है। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और आरोपी महिला दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था। दीपक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। 28 अगस्त को पुलिस ने दिव्या के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेशन कोर्ट से भी दिव्या की जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। इसके चलते उसने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट में दिव्या के वकील ने कहा था कि आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र तय हो चुका है। बाहर आकर वह किसी सबूत को प्रभावित नहीं कर सकती। हाईकोर्ट ने दिव्या को जमानत दे दी।

27...मगन सुसाइड केस में आरोपी कांस्टेबल दीपक।

27...मगन सुसाइड केस में आरोपी कांस्टेबल दीपक।

27...मगन सुसाइड केस में आरोपी कांस्टेबल दीपक।

27...मगन सुसाइड केस में आरोपी कांस्टेबल दीपक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed