Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Magan suicide case accused Divya appears in court

मगन सुसाइड केस: आरोपी दिव्या कोर्ट में पेश, दीपक के खिलाफ चार्जशीट के लिए जांच अधिकारी ने मांगा समय

Thu, 23 Oct 2025 09:34 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 09:34 PM IST
सार

मगन सुहाग आत्महत्या केस में वीरवार को आरोपी पत्नी दिव्या अदालत में पेश हुई। दिव्या सुबह कोर्ट में पेश हुई। उसने अपना मुंह ढका हुआ था। सुनवाई के बाद व अकेली स्कूटी से चली गई। 

विज्ञापन
Magan suicide case accused Divya appears in court
मगन सुसाइड केस में आरोपी दिव्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोभ गांव के मगन सुहाग आत्महत्या केस में वीरवार को आरोपी पत्नी दिव्या अदालत में पेश हुई। अब इस मामले में कोर्ट में 20 नवंबर को अगली सुनवाई होगी। वहीं, जांच अधिकारी दूसरे आरोपी दीपक के खिलाफ आरोप पत्र पेश नहीं कर सका। इसके लिए कोर्ट से और समय मांगा। अदालत ने 20 नवंबर तक आरोप पत्र दाखिल करने का समय दे दिया है।

विज्ञापन


18 जून को डोभ के मगन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मगन ने कहा था कि पत्नी दिव्या व उसके दोस्त दीपक ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया है। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और आरोपी महिला दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


दीपक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। 28 अगस्त को पुलिस ने दिव्या के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था लेकिन दीपक के खिलाफ अभी तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया जा सका है। सेशन जज शैलेंद्र सिंह की अदालत ने पिछली सुनवाई पर जांच अधिकारी से कहा था कि जल्दी दीपक के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। इसके बावजूद जांच अधिकारी वीरवार को आरोप पत्र दाखिल नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेली अदालत में पहुंची दिव्या, ढककर रखा था चेहरा

एसएजे शैलेंद्र सिंह की अदालत में सुबह दिव्या पेश हुई। उसके साथ अन्य कोई व्यक्ति नहीं था। उसने मुंह ढका हुआ था। दोपहर को सुनवाई के बाद दिव्या अकेली ही स्कूटी पर बैठकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed