फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Madvi administration should give job to the wife of the deceased security personnel: Pradeep Sharma

मृतक सुरक्षा कर्मचारी की पत्नी को नौकरी दे मदवि प्रशासन : प्रदीप शर्मा

Thu, 15 Jun 2023 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Madvi administration should give job to the wife of the deceased security personnel: Pradeep Sharma
रोहतक। इनसो ने जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा व मदवि अध्यक्ष रवि रेढू के नेतृत्व में रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपकर मृतक सुरक्षा कर्मचारी की जगह उसकी पत्नी को मदवि में नौकरी देने की मांग की है। ताकि वह अपने बच्चों का पालन पोषण सही से कर सके।
विज्ञापन

प्रदीप शर्मा व रवि रेढू ने बताया कि मृतक कर्मचारी के बच्चे छोटे हैं और घर में अकेले कमाने वाला वही था। सुरक्षा कर्मचारी की मौत होने से घर मे आर्थिक संकट हो गया है। इसलिए मदवि प्रशासन उसकी जगह उसकी पत्नी को विश्वविद्यालय में नौकरी दे। मृतक कर्मचारी ने आठ साल यूनिवर्सिटी में सुरक्षा कर्मचारी की नौकरी की है और यूनिवर्सिटी की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन की जिम्मेवारी बनती है कि वो मृतक कर्मचारी की पत्नी को नौकरी देकर परिवार को सहारा देने का काम करे। छात्रों ने कहा यदि जल्द से जल्द नौकरी नहीं दी जाती तो इनसो बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर साहिल मलिक, हिमांशु, साहिल हर्डल, केतन, रिषभ, यश मलिक, मयंक, प्रवेश कौशिक, रवि, यशपाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed