Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Made students aware about cyber crime

Rohtak News: साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया

Fri, 23 Aug 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 23 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Made students aware about cyber crime
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के परनाला गांव के पीएम श्री विद्यालय में ब्रह्म सेवा समिति द्वारा साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के बारे में बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संचालिका शिक्षिका पूजा शर्मा ने मंच संचालन किया। साइबर अपराधों से बचने के विभिन्न उपाय बताते हुए समिति अध्यक्ष दिनेश ने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर बिना सोचे समझे क्लिक न करें। किसी भी अनजान सोशल मीडिया ऐप पर अपने फोटो व वीडियो अपलोड ना करें और किसी भी तरह के लकी ड्रा या लॉटरी के झांसे में ना आए। अगर कभी आपके या आपके किसी परिचित के साथ साइबर अपराध की घटना घटती है तो तुरंत 1930 नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार प्रयासरत है कि आपके खाते से चुराया पैसा अपराधियों तक ना पहुंचकर आपको वापस मिल सके। सड़क सुरक्षा इंचार्ज सत्यप्रकाश ने बताया कि सड़क दुर्घटना में हादसों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। जागरूकता का सबसे अच्छा माध्यम विद्यालयों के छात्र व छात्राएं हैं। किसी भी प्रकार की जागरूकता फैलाने का विद्यालय सर्वोत्तम माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए विद्यालय में पुस्तक वितरित की। महिला थाना अध्यक्ष सुनीता व एएसआई सरला और कांस्टेबल रजनी ने महिला सुरक्षा के लिए प्रति विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया। दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में भी बताया। सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र दहिया ने विद्यार्थियों को कानूनी शिक्षा के बारे में जानकादी दी। इसके मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed