फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maami said in interrogation, second husband also left, compulsion made criminal

पूछताछ में मामी बोली, दूसरा पति भी छोड़ गया, मजबूरी ने बनाया अपराधी

Fri, 11 Nov 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Maami said in interrogation, second husband also left, compulsion made criminal
यूपी के युवक को प्रेम जाल में फंसाकर 20 लाख रुपये मांगने की आरोपी मामी-भांजी को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी मामी ने बताया कि उसने दो शादी की। दूसरा पति भी छोड़कर चला गया। अपना घर तक नहीं है। किराये के मकान में रहने के लिए मजबूर हूं। ऐसे हालात पैदा हुए कि आपराधिक वारदात कर बैठी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुजफ्फनगर जिले के गांव कुल्हेडी निवासी तैमूर ने पुरानी सब्जी थाने में शिकायत दी थी कि उसका भतीजा अकरम सात नवंबर को सुबह करीब 10 बजे वेल्डिंग का कार्य करने की कहकर घर से निकला था। उसी शाम उसकी फोन कॉल आई कि दो महिलाओं ने उसे रोहतक बुलाकर बंधक बना लिया है। पहले उसे 20 लाख, फिर 10 लाख आखिर में पांच लाख रुपये मांगे। अकरम ने बताया कि 20 दिन से रोहतक की युवती से फोन पर बात हो रही थी। 7 नवंबर को युवती ने उसे रोहतक बुलाया। वह बस स्टैंड पर पहुंच तो वहां से युवती अपनी मामी के घर लेकर गई। वहां पर युवती ने अपनी मर्जी से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद युवती व उसकी मामी ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांग रही हैं। आठ नवंबर को तैमूर अकरम की तलाश में रोहतक पहुंचा और पुलिस को अवगत कराया। इसी बीच अकरम का मोबाइल फोन बंद हो गया। पुलिस के साथ वह अपने भतीजे को तलाश रहा था तो युवती व उसकी मामी अकरम को लेकर थाने पहुंच गईं। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल कर आरोपी युवती और उसकी मामी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगने की आरोपी युवती व उसकी मामी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है। पूछताछ में आरोपी मामी ने जो कहानी बताई है उसका केस से कोई संबंध नहीं है। कानून के तहत ही कार्रवाई की गई है। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed