फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MA final year team won the match by 40 runs

Rohtak News: एमए फाइनल वर्ष की टीम ने 40 रन से जीता मैच

Sun, 23 Feb 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 23 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
MA final year team won the match by 40 runs
22सीटीके06-एमडीयू में क्रिकेट मैच में मौजूद अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के विद्यार्थी। स्रोत
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग में शनिवार को एमए प्रीवियस और एमए फाइनल वर्ष के बीच टी-15 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। एमए फाइनल वर्ष की टीम ने 40 रन से मैच जीता। खेल निदेशक प्रो. रणदीप राणा ने मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रो. राणा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को जीवन में खेल के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ जीवनशैली का आधार है, बेहतर स्वास्थ्य के लिए विद्यार्थी खेल मैदान से जुड़ें। एमए प्रीवियस टीम के कैप्टन प्रो. रश्मि मलिक व वाइस कैप्टन प्रो. सुधीर रहे। एमए फाइनल के कैप्टन प्रो. गुलाब सिंह व वाइस कैप्टन डाॅ. कविता रहीं।
विज्ञापन

इस टी-15 क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग के एमए फाइनल वर्ष की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 90 रन बनाए। जवाब में एमए प्रीवियस वर्ष की टीम 50 रन पर ऑलआउट हो गई व एमए फाइनल वर्ष की टीम ने 40 रन से मैच जीता। पीआरओ पंकज नैन, एमडीयू एम्प्लाइज क्रिकेट टीम के कप्तान राजकुमार, खिलाड़ी सदस्य योगेन्द्र सिवाच योगी, प्रवीन कुमार व नरेंद्र शीलक ने अंपायर, स्कोरर व थर्ड अंपायर के दायित्व का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed