{"_id":"6931dcec79b02e9e370ac19b","slug":"lung-infections-are-on-the-rise-as-winter-progresses-get-the-influenza-vaccine-to-protect-yourself-rohtak-news-c-17-roh1020-772570-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सर्दी बढ़ते ही फेफड़ों में इंफेक्शन के मामले बढ़े, बचाव के लिए लगवाएं इंफ्लूएंजा वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सर्दी बढ़ते ही फेफड़ों में इंफेक्शन के मामले बढ़े, बचाव के लिए लगवाएं इंफ्लूएंजा वैक्सीन
विज्ञापन
अभिषेक कीरत
रोहतक। सर्दी बढ़ने के साथ ही फेफड़ों में इंफेक्शन की समस्या बढ़ती जा रही है। पीजीआई ओपीडी में रोजाना करीब 12 मरीज फेफड़ों की समस्या के चलते पहुंच रहे हैं। संस्थान के पल्मोनरी विभाग के डॉ. पवन ने बताया कि पहले रोजाना दो से तीन मरीज ही फेफड़ों की समस्या लेकर पहुंचते थे। उन्होंने बताया कि इंफेक्शन से बचाव के लिए पहले ही इंफ्लूएंजा वैक्सीन लगवानी चाहिए। यह इंफेक्शन होने व दूसरे में फैलने की आशंका को कम करती है।
डॉ. पवन ने बताया कि यह वैक्सीन मार्केट में उपलब्ध है। डॉक्टर की सलाह से ही इसे लगवाना चाहिए। फेफड़ों की समस्या लेकर पहुंचने वाले मरीजों को एडमिट कर भी इलाज किया जा रहा है। सर्दियों में तापमान में गिरावट व नमी अधिक हो जाती है। तापमान कम होने व बदलने के कारण वायरस बढ़ने लगता है। जब ये तेजी से बढ़ने लगते हैं तो पीड़ित को इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। सर्दी में इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है।
इन वायरसों में राइनो, एडिनो व मैटानिमों वायरस शामिल हैं। ये वायरस लगभग एक जैसे होते हैं। एक तरह से ही फेफड़ों को प्रभावित करते हैं। ये आमतौर पर बदलते मौसम में ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इनमें से कुछ फेफड़ों को लंबे समय तक भी प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
सांस से फैलने वाले ये वायरस तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे में फैलते हैं। पहले से ही हृदय, सांस, फेफड़ों की परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति को लंबे समय तक इलाज की आवश्यकता पड़ती है।
-- -- -
फेफड़ों में इंफेक्शन के लक्षण
खांसी, बलगम, सांस फूलना व बुखार आना, सीने में दर्द। इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।
-- -- -- -
ये सावधानी बरतें
मुंह पर मास्क लगाकर बाहर निकलें।
बीमार व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें।
ठंड से बचने के लिए पूरे कपड़े पहनें।
ठंडे पदार्थों का सेवन करने से बचें।
इम्युनिटी पर ध्यान दें।
-- -- -- --
इम्युनिटी का रहता है अहम रोल
डा. पवन ने बताया कि इम्युनिटी भी काफी हद तक इंफेक्शन को फैलने से रोकने व रिकवरी में सहायक है। इस कारण जिन मरीजों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, उनको लंबे समय तक दवाई खानी पड़ती है।
-- -- -- -- --
रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री
चार दिन से तापमान में सामान्य के मुकाबले कम दर्ज किया जा रहा है। पिछले दो दिन से लगातार तापमान कम हो रहा है। वीरवार को भी न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य के मुकाबले करीब दो डिग्री कम है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है।