फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lowest voting in Rohtak seat in 20 years

Rohtak News: रोहतक सीट पर 20 साल में सबसे कम मतदान

Sun, 26 May 2024 05:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Lowest voting in Rohtak seat in 20 years
रोहतक। रोहतक लोकसभा सीट पर 20 साल में सबसे कम मतदान हुआ है, जिसने प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। सबसे ज्यादा 7.93 प्रतिशत मतदान कोसली हलके में गिरा है, जहां से 2019 में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा ने लीड किया था। यह लीड शर्मा की जीत के लिए निर्णायक साबित हुई।
विज्ञापन

रोहतक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र-07 के रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में 64.8 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि रोहतक जिले में 66.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दिनभर मतदाताओं विशेषकर पहली बार मतदाता बने युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों में मतदान के प्रति भारी जोश व उत्साह नजर आया। डीसी अजय कुमार व एसपी हिमांशु गर्ग ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों का दौरा किया। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। डीसी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए संसदीय क्षेत्र में 1884 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। जिले में 3 हजार से ज्यादा पुलिस के जवान, अर्धसैनिक बल और होम गार्ड के जवान तैनात किए गए थे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर वेबकॉस्टिंग करवाई गई और नियंत्रण कक्ष से दिनभर मतदान प्रक्रिया की निगरानी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed