फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Low pressure, somewhere contaminated drinking water, somewhere water is available after a day

Rohtak News: लो प्रेशर तो कहीं दूषित पेयजल, कहीं एक दिन बाद मिल रहा पानी

Thu, 25 May 2023 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Low pressure, somewhere contaminated drinking water, somewhere water is available after a day
दू​षित पानी दिखातीं रेलवे रोड टिकट वाली गली की निवासी महिलाएं।संवाद
रोहतक। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में कहीं दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है तो कहीं प्रेशर लो है। यदि कहीं दोनों समस्या नहीं है तो एक दिन छोड़ कर पेयजल सप्लाई आ रही है। ऐसे में गर्मियों में शहर की साढ़े पांच लाख की आबादी के लिए पेयजल संकट गहराया हुआ है। गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और पेयजल संकट गंभीर रूप ले रहा है। शहर की चौधरी लेन गली नंबर दो में पुराने पाइप न बदले जाने से दूषित पानी आ रहा है। सीएम विंडो पर शिकायत करनेके बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुराने पाइप नहीं बदले गए हैं। इसके चलते आमजन को पेयजल समस्या की परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है, जिससे उनके जेब पर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में कहां-कहां है पेयजल किल्लत
आंबेडकर कॉलोनी : अशोक ने बताया कि पिछले एक महीने से लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है। जिस समय कॉलोनी में पानी की सप्लाई आती है उस समय सभी लोग घरों में मोटर लगा लेते हैं। इसके चलते आगे वाले घरों में पानी की सप्लाई का प्रेशर बहुत कम हो जाता है। पूर्व में भी इससे संबंधित शिकायत विभाग को दीगई थी, अधिकारियों ने मौके का मुआयना भी किया था। लेकिन आज तक भी स्थाई समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

चौधरी लेन :
धर्मपाल मलिक ने बताया कि पिछले एक साल से कभी गंदा पानी आने लग जाता है तो कभी साफ पानी आने लग जाता है। छह महीने पहले भी जन स्वास्थ्य विभाग में शिकायत की थी लेकिन इसका समाधान नहीं किया गया। लोगों ने परेशान होकर सीएम विंडो का सहारा लिया और शिकायत दी है। सीएम विंडो पर शिकायत देने के बाद भी पुरानी पाइपलाइन अभी तक भी बदली नहीं गई है। इसके चलते समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड टिकट वाली गली :
आशा ने बताया कि पिछले छह महीने से गंदे पानी की समस्या बनी हुई थी। चार दिन पहले अधिकारी मौके पर आए और समस्या के समाधान की जांच की। इससे पानी की सप्लाई में थोड़ा बहुत ही सुधार हो पाया है। सप्लाई में अभी भी गंदा पानी ही आ रहा है। अधिकारियों द्वारा यहां का स्थाई समाधान नहीं किया गया है। इसके चलते समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोगों को बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। कपड़े धोने के लिए पानी के टैंकर मंगाए जाते हैं।
बोहर :
जगमेंद्र ने कहा कि एक दिन छोड़कर सिर्फ 25 मिनट के लिए ही पानी की सप्लाई दी जाती है। इसमें घर की टंकी तक नहीं भर पाती। बाहर से पानी के टैंकर मंगवा कर ही पानी की पूर्ति पूरी की जाती है। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में पानी की समस्या को लेकर काफी ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात भी की थी। अधिकारियों को पानी से संबंधित निर्देश भी दिए गए लेकिन अभी तक भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। एक दिन छोड़कर ही पानी की सप्लाई हो रही है, इससे लोग काफी परेशान है।
राम गोपाल कॉलोनी :
कृष्ण शास्त्री का कहना है कि गोपाल कॉलोनी में भी दूषित पेयजल की समस्या बनी रहती है। शिकायत पर अधिकारी समस्या का समाधान तो करते हैं लेकिन कुछ दिन बाद वापस दूषित पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। अगर यहां की पाइप लाइन चेंज कर दी जाए तो कॉलोनी का स्थाई समाधान किया जा सकता है।



पेयजल संबंधी समस्या जैसे ही मिलती है, समाधान करने के लिए स्टाफ को लगा दिया जाता है। दूषित पेयजल का कारण लीकेज होता है। इसे तलाशने में समय लग जाता है।
- राजेश कुमार, उप मंडल अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed