फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Loving siblings in immunity kits, masks and sanitis

इम्युनिटी किट, मास्क और सैनिटाइज में झलका भाई-बहन का प्यार

Tue, 04 Aug 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Loving siblings in immunity kits, masks and sanitis
आरती ने राखी बांधने के साथ भाई को मास्क गिफ्ट किया। - फोटो : RohtakCity
भाई की कलाई पर जब बहन रक्षासूत्र बांधती है तो भाई उसे रक्षा का वचन देता है। साथ ही बहन को मिलते हैं कपड़े, मिठाई और ढेरों उपहार। इस बार कोरोना के संक्रमणकाल ने त्योहारों की रंगत को बदल दिया है। महामारी में भाई-बहन एक-दूसरे की सुरक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर लंबी उम्र की दुआ मांगी। वहीं भाइयों ने इम्युनिटी बढ़ाने वाले तोहफे दिए। किसी ने खुद जूस बनाकर बहन को पिलाया तो किसी ने इम्यूनिटी किट, मास्क और सैनिटाइजर उपहार में दिए। कुछ भाई-बहनों ने अपने अनुभव अमर उजाला से भी साझा किए।
विज्ञापन

हाथों से तैयार किए मास्क
कोरोना के संक्रमण के कारण इस बार बहन तन्वी को रक्षाबंधन पर इम्युनिटी किट गिफ्ट करने की सोची। आज के माहौल में सबसे ज्यादा जरूरत की चीज यही हैं। लेकिन बाद में मैंने अपने हाथों ने कॉटन फैब्रिक के मास्क तैयार किए और बाजार से सैनिटाइजर खरीदकर उसे गिफ्ट रैप किया। बहनें हमेशा परिवार की देखभाल में लगी रहती हैं और अपने बारे में नहीं सोच पाती, इसलिए इस बार यह उसके लिए बेस्ट गिफ्ट रहा। तन्वी गिफ्ट को देखकर खुश हो गई।
विज्ञापन

- शुभम
सैनिटाइजर किट के साथ मास्क गिफ्ट किया
राखी बंधवाने के बाद हर साल यह वादा करता हूं कि सदा तुम्हारी रक्षा करूंगा। इस बार महामारी में ही सही समय है बहन की रक्षा करने का। इसलिए बहन आरती को गिफ्ट में सैनिटाइजर और मास्क गए, ताकि वह बीमारी से अपना बचाव कर सके। हेल्थ बेस्ड प्रोडक्ट्स के अलावा आरती को चॉकलेट और मिठाइयों की बजाय ड्राय फ्रूट्स, हर्बल टी, गिलोय चूर्ण और चव्यनप्राश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवम
हम दोनों भाइयों ने इस बार बहन हर्षा को कुछ ऐसा गिफ्ट देने की सोची जो ऐसे माहौल में उसके काम आ सकें। चॉकलेट और पैसे तो हम हर साल ही देते हैं, लेकिन इस बार जरूरत थी ऐसा गिफ्ट देने की जो महामारी से लड़ने में हर्षा की मदद कर सकें। इसलिए हमने लीची, आम, अमरूद, जामुन इन सबका जूस बनाकर बोतल में भरकर उसे दिया। इसके साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हमने उसे बादाम और काजू भी गिरफ्ट किए।
- युगम-ओंकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed