{"_id":"c68466727f9d366439131b73209ae3f3","slug":"lovers-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवदंपति को गांव में न घुसने देने का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवदंपति को गांव में न घुसने देने का फरमान
रोहतक/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बलंभ में प्रेम विवाह रचाने वाले नवदंपति को ग्रामीण गांव में घुसने
विज्ञापन
नहीं देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की शादी को समाज मान्यता नहीं
देता।
साथ ही पुलिस प्रशासन ने किसी भी अनहोनी की स्थिति को देखते हुए दोनों पर निगरानी बढ़ा दी है और इस बारे में सुरक्षा शाखा के कर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही ग्रामीण इस बारे में पंचायत बुलाएंगे। नवदंपति इस वक्त पुलिस सुरक्षा में प्रोटेक्शन हाउस में है।
गांव बलंभ निवासी संदीप और पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने शादी के बाद मंगलवार को रोहतक पहुंचकर अदालत में सुरक्षा की मांग की थी। हालांकि गांव के सरपंच का कहना है कि यह दोनों परिवारों का मामला है। अगर ग्रामीण एकत्रित होकर इस बारे में कोई निर्णय करेंगे तो वे स्वतंत्र हैं। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए कलानौर पुलिस ने भी गांव में सक्रियता बढ़ा दी है।
पुलिस दोनों पक्षों पर नजर रखे हुए है। बुधवार दोपहर को कुछ ग्रामीणों ने एकत्रित होकर यह निर्णय लिया है कि नवदंपति को गांव में घुसने नहीं देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह से गांव का समाजिक ताना-बाना बिगड़ जाता है। नवदंपति का कहना है कि उन्हें भी अपने परिजनों से जान का खतरा है, इसलिए उन्होंने अदालत में सुरक्षा की मांग की थी।