{"_id":"671b88a5fe0b01df63036f54","slug":"love-jihad-salim-trapped-girl-by-change-his-name-as-sanju-murdered-her-when-she-was-pregnant-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद: सलीम ने संजू बनकर युवती को फंसाया, गर्भवती होने पर की हत्या, दिल्ली से लाकर रोहतक में दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद: सलीम ने संजू बनकर युवती को फंसाया, गर्भवती होने पर की हत्या, दिल्ली से लाकर रोहतक में दफनाया
Fri, 25 Oct 2024 05:40 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 25 Oct 2024 05:40 PM IST
सार
लव जिहाद: सलीम ने संजू बनकर युवती को फंसाया, गर्भवती होने पर की हत्या, दिल्ली से लाकर रोहतक में दफनाया
विज्ञापन
मदीना गांव में मिला था युवती का शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। दिल्ली की नांगलोई की सात माह की गर्भवती युवती की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। जिस युवक ने युवती की हत्या की है उसका असली नाम सलीम है। जबकि वह संजू बनकर युवती के साथ रह रहा था। हत्यारोपी खुद झज्जर के गांव कथूरा का रहने वाला है। आरोपी के मदीना के रहने वाले दोस्त ने सलीम की मदद की थी। उसने युवती हत्या के बाद शव दफनाने में सलीम की मदद की थी। युवती का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में हुआ है और अब पुलिस परिजनों पर युवती का अंतिम संस्कार भी रोहतक पर कराने का दबाव बना रही है। करीब दो घंटे से इसी बात को लेकर गहमा-गहमी चल रही है।
दिल्ली के नांगलोई निवासी 20 वर्षीय युवती की गला घोटकर हत्या की गई थी और शव को रोहतक के थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र के गांव मदीना में बाजरा के खेत में दफना दिया था। युवती के जानकारों ने बताया कि हत्यारोपी झज्जर के गांव कथूरा का सलीम था और वह दिल्ली में संजू बनकर युवती के साथ रह रहा था। पिछले कुछ दिन से युवती संजू (सलीम) पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए मदीना लाया गया था।
गांव मदीना निवासी एक युवक सलीम का दोस्त है। उसने शव दफनाने के लिए पहले ही जगह की तलाश कर ली थी। शुक्रवार को युवती के पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली पुलिस परिजन पर लगातार शव का अंतिम संस्कार रोहतक में कराने के लिए दबाव बना रही है। परिजन शव दिल्ली ले जाने पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं बीते रोज वीरवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया था। क्योंकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम प्रक्रिया को रोक दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को पीजीआई में पोस्टमार्टम किया गया है।
पहले ही रच ली थी हत्या की साजिश
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती की हत्या की योजना सलीम ने अपने दोस्तों के साथ पहले ही बना ली थी। इसके लिए दोस्त की कार को मंगाया गया था, जिसे किराए की कार बताया जा रहा है।
संदेह होने पर कार में ही हत्या का आरोप
रिश्तेदारों की माने तो युवती की हत्या रास्ते में कार में ही कर दी थी। चूंकि युवती से करवा चौथ का व्रत तोड़ने के बहाने से बुलाकर उसे मार डाला था। कुछ अंदेशा होने पर युवती की मुंह दबाकर हत्या कर दी थी।
घटना को दबाने पर जुटी दिल्ली पुलिस
नाम बदलकर युवती के साथ प्रेम संबंध बनाकर उसे गर्भवती बनाने के बाद बेदर्दी से मार डाला। जबकि वह पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही थी। इस पूरी घटना को दिल्ली पुलिस दबाने पर जुटी हुई है।