फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Looted from a soldier coming home, snatched bag and papers by holding pistol

Rohtak News: घर आ रहे फौजी से लूट, पिस्तौल अड़ाकर बैग और कागजात छीने

Fri, 26 May 2023 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
Looted from a soldier coming home, snatched bag and papers by holding pistol
रोहतक। दिल्ली से घर लौट रहे भालौठ गांव के फौजी पर पिस्तौल तानकर बाइक सवार तीन युवक बैग और कागजात छीनकर ले गए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में भालौठ गांव निवासी सुमित ने बताया कि वह फौज में तैनात है, साथ ही उसकी ड्यूटी फिलहाल राजस्थान के सूरतगढ़ में है। वह फौज के कार्य से दिल्ली मुख्यालय आया हुआ था। दिल्ली से घर भालौठ आने लगा। जब वह सेक्टर दो-तीन की पुलिया पर वाहन का इंतजार कर रहा था, तब बाइक पर सवार तीन युवक आए। आते ही उस पर पिस्तौल तानकर बैग छीनकर ले गए। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सेना की वर्दी, बेल्ट, कैप व अन्य सामान भी था।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed