{"_id":"5d80de728ebc3e016308e730","slug":"loot-from-bus-driver-rohtak-news-rtk518436476","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी के बस चालक के सिर में डंडा मारकर सात हजार रुपये छीने, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी के बस चालक के सिर में डंडा मारकर सात हजार रुपये छीने, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के रोहतक रोड पर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के पास बाइक सवार तीन युवकों ने एक निजी कंपनी के बस चालक के सिर पर डंडे से हमला कर सात हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। बाद में हमलावर मोबाइल फोन फेंककर फरार हो गए। बस चालक ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। चालक रात को बारात लेकर आने के बाद पैदल घर लौट रहा था।
वेस्ट रामनगर की गली नंबर-6 निवासी राजबीर ने बताया कि वह निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस पर चालक है। वह सोनीपत के पटेल नगर से बारातियों को लेकर सीलमपुर, दिल्ली गया था। वहां से सोमवार तड़के करीब तीन बजे वह वापस आए थे। उन्होंने बस को सेक्टर-23 स्थित 80 फुटा रोड पर खड़ा किया था। वहां से वह पैदल ही घर की तरफ आ रहा था, जब वह सूरी पेट्रोल पंप वाली गली के पास पहुंचा तो अचानक एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया। वहीं एक अन्य ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया और तीसरे ने उसकी जेब फाड़कर सात हजार रुपये, मोबाइल और लाइसेंस निकाल लिया। उसके शोर मचाने पर उन्होंने उसके सिर में दोबारा डंडे से वार किया। जिससे वह बेसुध हो गया। कुछ देर बाद उठा तो उसका मोबाइल और लाइसेंस पास ही पड़े थे। उसके सात हजार रुपये लेकर युवक फरार हो गए। वह अपने घर गया और परिजनों को अवगत कराया। बाद में मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
निजी कंपनी के बस चालक ने मारपीट कर सात हजार रुपये छीनने की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। युवकों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
नरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना सिटी सोनीपत।