फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lok Sabha elections... Three companies of Madhya Pradesh Armed Forces will come to Rohtak

Rohtak News: लोकसभा चुनाव... मध्यप्रदेश सशस्त्र बल की तीन कंपनी आएंगी रोहतक

Tue, 21 May 2024 04:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections... Three companies of Madhya Pradesh Armed Forces will come to Rohtak
रोहतक। लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश सशस्त्र बल की तीन कंपनी रोहतक आएंगी। एक सीआरपीएफ की कंपनी पहले से तैनात है। हालांकि रोहतक पुलिस की तरफ से 10 कंपनी मांगी गई थी। छठे चरण में रोहतक लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन

मैदान में 26 प्रत्याशी हैं, जिसमें 15 निर्दलीय हैं। कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा व भाजपा के डॉक्टर अरविंद शर्मा के बीच मुकाबला मान जा रहा है। जजपा के रवींद्र सांगवान व इनेलो समर्थित राकेश तंवर भी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश के अंदर रोहतक को सबसे हॉट सीट माना जा रहा है, जहां पुलिस के लिए शांतिपूर्ण चुनाव कराना कड़ी चुनौती रहेगा। पुलिस प्रशासन ने 94 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल घोषित किया है। सोमवार को खुद डीसी व एसपी ने फ्लैग मार्च किया। मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश सशस्त्र बल की तीन कंपनी रोहतक के लिए तेलंगाना से रवाना हो गई हैं। एसपी ऑफिस के सिक्योरिटी इंचार्ज सन्नी सिंह ने बताया कि 10 कंपनी मांगी गई थी। तीन कंपनी के रोहतक के लिए रवाना होने की सूचना है। एक कंपनी पहले से आई हुई है। और कितनी कंपनी आएंगी, यह अभी सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed