फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lok Sabha elections... 18.89 lakh voters will elect MPs

Rohtak News: ईवीएम के साथ 814 टीमों में 4070 कर्मचारी रवाना

Sat, 25 May 2024 06:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections... 18.89 lakh voters will elect MPs
रोहतक। मतदान के लिए सभी मतदान पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया है। मतदान केंद्रों पर 814 पोलिंग पार्टियों के 4070 कर्मचारियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन




जिले की चारों विधानसभाओं के लिए जाट शिक्षण संस्थाओं में स्ट्राॅन्ग रूम बनाए गए हैं। महम - 60 विधानसभा के लिए महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज के 217 मतदान पार्टियों, गढ़ी-सांपला-किलोई-61 विधानसभा के लिए जाट कॉलेज से 225 मतदान पार्टियों, रोहतक-62 विधानसभा के लिए जाट हीरोज मेमोरियल एंगलो वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 170 मतदान पार्टियों तथा कलानौर (अनुसूचित जाति)-63 विधानसभा के लिए सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन से 202 मतदान पार्टियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी वैशाली सिंह के नेतृत्व में चुनाव सामग्री वितरित कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इससे पूर्व ईवीएम और वीवीपैट की कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन





आदर्श और पिंक बूथ को देर शाम तक करते रहे तैयार
प्रशासन ने जिले में चारों विधान सभाओं में एक-एक पिंक बूथ और एक-एक मॉडल बूथ बनाया है। महम विधानसभा में बूथ संख्या 177 पर पिंक बूथ और 188 को आदर्श बूथ बनाया है। जबकि गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा में बूथ संख्या 114 पर पिंक बूथ और एक मॉडल बूथ बनाया है। वहीं, रोहतक विधानसभा में बूथ संख्या 27 पर पिंक बूथ व 158 पर आदर्श बूथ तैयार किए गए हैं। इनके अलावा कलानौर विधानसभा में बूथ संख्या 42 पर पिकं बूथ तथा बूथ संख्या 36 पर आदर्श बूथ स्थापित किया गया है। इनको तैयार करने में टीम देर शाम तक लगी रही। यहां पर गर्मी से बचने के लिए कूलर लगाए गए हैं और 24 से 25 मई की रात तक बिजली रहेगी। पीने के लिए पानी की जरूरत के अनुसार व्यवस्थाएं की है। जबकि बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की है और बच्चों के लिए गुब्बारे आदि लगाए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रशासन ने व्हीलचेयर का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed