फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lohri festival celebrated by feeding Revdi and peanuts

Rohtak News: रेवड़ी व मूंगफली खिलाकर मनाया लोहड़ी पर्व

Sun, 14 Jan 2024 12:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
Lohri festival celebrated by feeding Revdi and peanuts
रोहतक। उत्साह और खुशियों का पर्व लोहड़ी धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को विभिन्न स्थानों पर धार्मिक, सामाजिक संगठनों के लोगों ने एक-दूसरे को रेवड़ी व मूंगफली वितरित कर खुशियां मनाई गई। वहीं, शिक्षण संस्थाओं में भी लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इधर, बाबा बालकपुरी डेरे पर महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी की देखरेख में लोहड़ी पर्व मनाया गया। यहां महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने लोहड़ी की पवित्र अग्नि के चोरों तरफ नाच-गाकर अपनी खुशी जताई।
विज्ञापन

उधर, लालनाथ हिंदू महाविद्यालय की छात्र कल्याण समिति की ओर से प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता में लोहड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय रोहतक में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. महाश्वेता ने आग जलाकर किया। वैश्य महाविद्यालय के प्रांगण में लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व पर बोनफायर किया गया। सभी में मूंगफली और रेवड़ियां बांटी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने सभी को उत्सव की बधाई दी। वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रोहतक के प्रांगण में प्राचार्य डॉ. तरुणा मल्होत्रा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। संयोजिका डॉ. निधि व टीम सदस्य डॉ. अंजू सचदेवा, डॉ. राखी, डॉ. कुसुम की देखरेख में लोहड़ी पर्व मनाया। सैनी इंस्टिट्यूट ऑफ गर्ल्स एजुकेशन में लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। सैनी शिक्षण संस्था के प्रधान धर्म सिंह दहिया ने सभी स्टाफ सदस्यों व छात्राओं को त्योहार की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed