{"_id":"608b18448ebc3ed1fb0bf9dc","slug":"lockdown-in-shourie-market-till-may-10-rohtak-traders-association-will-take-decision-tomorrow-200-traders-signed-rohtak-news-rtk606561191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौरी मार्केट में 10 मई तक लॉकडाउन, रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन कल लेगी निर्णय, 200 व्यापारियों किए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौरी मार्केट में 10 मई तक लॉकडाउन, रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन कल लेगी निर्णय, 200 व्यापारियों किए हस्ताक्षर
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते शासन व प्रशासन बाजारों में लॉकडाउन का निर्णय नहीं ले सका। आखिर में व्यापारियों ने अपने स्तर पर कदम उठाया है। शौरी मार्केट 1 से 10 मई तक बंद रहेगी। जबकि रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन शनिवार को निर्णय करेगी। लॉकडाउन के समर्थन में 200 व्यापारियों ने एसोसिएशन को पत्र दिया है।
शहर में छोटी व बड़ी 52 मार्केट हैं। कोरोना के चलते किला रोड व बाबरा मोहल्ले में जहां व्यापारी दम तोड़ चुके हैं, वहीं दूसरे बाजारों में भी संक्रमण के केस लगातार आ रहे हैं। डीसी, एसपी व एसडीएम ने वीरवार को झज्जर चुंगी, आंबेडकर चौक से छोटूराम चौक, शांतमई चौक, किला रोड, भिवानी स्टैंड, माल गोदाम रोड, पुराना बस स्टैंड, हिसार बाईपास, जींद बाईपास, सुखपुरा चौक व गोहाना अड्डा बाजार का निरीक्षण किया। डीसी ने बताया कि बाजारों में 60 प्रतिशत भीड़ कम हो गई है। गांव से अब ज्यादा लोग नहीं आ रहे हैं। जबकि व्यापारी पूरी तरह लॉकडाउन की मांग कर रहे हैं।
कपड़े की 1200 दुकानें रहेंगी बंद
शहर में कपड़े की सबसे बड़ी शौरी मार्केट है। मार्केट के प्रधान गुलशन ईशपुनियानी ने बताया कि मार्केट की कार्यकारी की विशेष बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 मई शनिवार शाम 6 बजे से लेकर रविवार 9 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान कपड़े की 1200 दुकानें बंद रहेंगी। मार्केट 10 मई को खुलेगी। प्रधान ने कहा कि पहले भी व्यापारी वर्ग का लॉकडाउन में अहम रोल रहा है और आगे भी राजनीति से ऊपर उठकर सतर्कता बरतनी जरूरी है। बैठक में ईश्वर आहुजा, नरोत्तम, सुनील मलिक, ईश्वर मित्तल, हरीश अरोड़ा, यशपाल अरोड़ा, कमल परुथी, असीम सिंधवानी, सतीश गर्ग, संजय परुथी, मुकुंद लाल, रविंद्र बंसल, पंकज मिगलानी, प्रशांत खुराना, मुरारी लाल व राजू गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
लॉकडाउन के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान आज
उधर, रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान हेमंत बख्शी का कहना है कि एसोसिएशन से ज्यादातर बाजारों की यूनियन जुड़ी हैं। हर मार्केट के व्यापारियों से बातचीत की जा रही है। 200 व्यापारियों ने लॉकडाउन के समर्थन में पत्र दिया है। शुक्रवार को भी व्यापारियों से हस्ताक्षर करवाएंगे। शनिवार को बड़ा निर्णय लिया जाएगा। अब तक ज्यादातर व्यापारी लॉकडाउन के समर्थन में हैं।
रेलवे रोड का एक गुट कल से करेगा लॉकडाउन, सुनारों वाली गली में वीकेंड को बंद
वहीं, रेलवे रोड बाजार में एक गुट की सुभाष के नेतृत्व में बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि एक मई से उनसे जुड़ी दुकानें बंद की जाएगी। इसके अलावा सुनारों वाली गली में शनिवार व रविवार को दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया है।
किला रोड व गांधी कैंप के व्यापारी आज लेंगे निर्णय
शहर में किला रोड बाजार व गांधी कैंप सबसे व्यस्त मार्केट में से एक हैं। किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू सचदेवा का कहना है कि बाजार के ज्यादातर व्यापारी लॉकडाउन के समर्थन में हैं। उन्होंने शुक्रवार को बैठक बुलाई है, जिसमें निर्णय लिया जाएगा कि कितने दिन का लॉकडाउन किया जाए। वहीं, गांधी कैंप बाजार के प्रधान विजय परुथी ने बताया कि ज्यादातर व्यापारी लॉकडाउन की मांग कर रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाएगा।
मालगोदाम व अनाज मंडी में 6 बजे के बाद भी खुल रही दुकानें, चार व्यापारियों के काटे चालान
एक तरफ बड़े बाजारों के व्यापारी खुद लॉकडाउन का निर्णय ले रहे हैं, लेकिन माल गोदाम रोड व अनाज मंडी में कुछ व्यापारी शाम को 6 बजे के बाद भी दुकानें खोल रहे हैं। वीरवार को निगम के एलओ सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में निगम की टीम ने दोनों बाजारों में जांच की और समय पर दुकान बंद न करने पर तीन व्यापारियों के 5-5 हजार व एक व्यापारी का 2 हजार रुपये का चालान काटा।