फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   LLB student studying in MDU died due to drowning in canal

Rohtak News: एमडीयू में पढ़ रहे एलएलबी के छात्र की नहर में डूबने से मौत

Mon, 15 May 2023 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
LLB student studying in MDU died due to drowning in canal
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में पढ़ रहे एलएलबी के छात्र की नहर में डूबने से मौत हो गई। वह शनिवार की शाम दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। रविवार सुबह उसका शव बरामद हो गया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को पीजीआई के शवगृह में रखवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव ढाकला निवासी युवराज सिंह एमडीयू से कानून की पढ़ाई पढ़ रहा था। उसने एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। शनिवार को अपने दोस्त जहाजपुर निवासी सुमित के साथ घूमने के लिए नहर की तरफ चला गया। भालौट ब्रांच में पहरावर हेड के पास नहाने लगा। तेज बहाव के चलते संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में डूब गया। उसके दोस्त से बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन रविवार सुबह युवक का शव मिल सका।
विज्ञापन


दो दिन पहले एमएससी की छात्रा का मिला था हॉस्टल में शव
विवि में दो दिन पहले एमएससी की छात्रा का हॉस्टल के अंदर शव मिला था। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पिता का आरोप था कि उसकी बेटी को एक युवक परेशान करता है, इस कारण उसने यह कदम उठाया। पीजीआई थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएलबी का छात्र दोस्त के साथ नहर पर गया था। वहां नहाते समय पानी में डूब गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed