फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   LLB student killed with knife if explained to youth who are quarreling

झगड़ा कर रहे युवकों को समझाया तो एलएलबी के छात्र को मारे चाकू

Thu, 23 Jul 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
LLB student killed with knife if explained to youth who are quarreling
सेक्टर-4 में मंगलवार शाम को झगड़ा कर रहे युवकों का बीच बचाव करवाने की रंजिश को लेकर बीएएलएलबी के छात्र पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सनसिटी निवासी अभिमन्यु ने बताया कि वह छोटूराम लॉ कॉलेज में बीएएलएलबी का छात्र है। मंगलवार को वह अपने पिता सुरेंद्र के साथ बाइक पर सेक्टर-4 से अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में जिम खाना क्लब के पास उसके दोस्त रितिक, हर्ष के साथ सेक्टर-3 निवासी अरुण राणा अपने 10 -12 साथियों के साथ मिलकर झगड़ा कर रहा था। अभिमन्यु और उसके पिता सुरेंद्र ने बीच बचाव कर उन्हें समझाकर वहां से भेज दिया। आरोप है कि शाम करीब 7:20 बजे सेक्टर-4 में मॉडल स्कूल के पास अरुण राणा ने उनकी बाइक रुकवाकर उसके पेट में चाकू से वार कर दिया। अभिमन्यु का आरोप है कि अरुण राणा ने झगड़े में बीच बचाव की रंजिश रखते हुए उस पर हमला किया है। परिजनों ने अभिमन्यू को गंभीर अवस्था में पीजीआई में भर्ती करवाया। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed