फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Listening to Bhagwat purifies the mind and removes doubts: Acharya Dev Krishna

भागवत के श्रवण से मन होता है शुद्ध, दूर होते हैं संशय : आचार्य देव कृष्ण

Thu, 19 Dec 2024 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Listening to Bhagwat purifies the mind and removes doubts: Acharya Dev Krishna
18सीटीके21..भागवत क​था में कृष्ण प्रसंग जन्म प्रसंग सुन नृत्य करते श्रद्धालु। स्रोत : ट्रस्ट
रोहतक। कथा व्यास आचार्य देव कृष्ण शौनक महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास आचार्य देव कृष्ण शौनक महाराज ने चौथे दिन भगवान राम अवतार व कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। भक्ति धारा गोसेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित गो भागवत कथा के मुख्य अतिथि पवन खरकिया रहे।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि जब-जब भी धरती पर आसुरी शक्ति हावी हुईं, परमात्मा ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की स्थापना की। मथुरा में राजा कंस के अत्याचारों से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रूप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में जन्म लिया और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना दुर्लभ है। यह सुअवसर सदुपयोग करना चाहिए। भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है। कथा में कृष्ण जन्म का वर्णन होने पर समूचा पांडाल खुशी से झूम उठा। उपस्थित श्रद्धालु भगवान कृष्ण के जय-जयकार के साथ झूमकर कृष्ण जन्म की खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर योगेंद्र नाथ मल्होत्रा, अनिल मल्होत्रा, विजय गर्ग पंकज सिंगला, रवि शर्मा, प्रेम मदान, राकेश वर्मा, प्रमोद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संजय मलिक केएल बतरा, विजय भूटानी, प्रदीप सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed