{"_id":"584ef9504f1c1b5b7a64a170","slug":"list-of-representatives-hearing-on-the-state-registrar-arya-samaj-meet-election-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिनिधियों की सूची पर स्टेट रजिस्ट्रार के पास सुनवाई कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिनिधियों की सूची पर स्टेट रजिस्ट्रार के पास सुनवाई कल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा का चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा का चुनाव भले ही शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है, लेकिन गलत प्रतिनिधियों की सूची मामला अभी थमा नहीं है। स्टेट रजिस्ट्रार के पास गलत प्रतिनिधियों की सूची को लेकर डाली गई याचिका की सुनवाई बुधवार को होनी है। उसके एक दिन बाद बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित प्रधान मास्टर रामपाल आर्य ने कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।
विवादों में घिरी आर्य प्रतिनिधि सभा का चुनाव रविवार को हो गया। चुनाव में मास्टर रामपाल आर्य के पैनल ने प्रतिद्वंद्वी आचार्य विजयपाल के पैनल को करारी शिकस्त दी। चुनाव भले ही निपट गया हो, लेकिन अभी भी शमशेर आर्य की तरफ से स्टेट रजिस्ट्रार के पास डाली गई याचिका सभी के लिए सिरदर्द बनी है। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी है। ऐसे में सभी की निगाह इस सुनवाई पर टिकी हुई है कि आखिर स्टेट रजिस्ट्रार क्या फैसला देते हैं।
हालांकि चुनाव के बाद चुनाव अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार की तरफ से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं, लेकिन अभी तक नई कार्यकारिणी को यह प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं। सभी को एक साथ प्रमाण पत्र देने के लिए नवनिर्वाचित प्रधान मास्टर रामपाल आर्य ने इस सुनवाई के अगले दिन बृहस्पतिवार को बैठा बुलाई है। नवनिर्वाचित प्रधान का मानना है कि तब तक इस सुनवाई का फैसला भी हो जाएगा और फिर सभी को एक साथ प्रमाण पत्र दे दिए जाएंगे। गौरतलब है कि याचिका दायर करने वाले शमशेर आर्य ने गलत प्रतिनिधियों को मतदाता सूची में शामिल किए जाने पर सवाल उठा रखे हैं।
विज्ञापन
चुनाव पर स्टे के लिए याचिका दायर कर रखी गई है। अब चुनाव शांतिपूर्ण निपट चुका है। ऐसे में यह याचिका पहली ही सुनवाई में खारिज हो जाएगी। 15 दिसंबर को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है, जिसमें सभी को प्रमाण पत्र दे दिए जाएंगे।
- मास्टर रामपाल आर्य, नवनिर्वाचित प्रधान, आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा