फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Liquor was being sold without license, goods worth 30 lakhs seized from two shops

Rohtak News: बिना लाइसेंस बेची जा रही थी शराब, दो ठेकों से 30 लाख का माल जब्त

Tue, 17 Jun 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 17 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Liquor was being sold without license, goods worth 30 lakhs seized from two shops
रोहतक। लाइसेंस खत्म होने के बाद दो ठेके पर शराब बेचने के मामले में सोमवार रात को दो सेल्समैन पर केस दर्ज किए गए हैं। इनमें एक सेल्समैन सुभाष को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दोनों ठेकों से 30 लाख की शराब जब्त की गई है। किलोई गांव में कार्रवाई सदर थाना पुलिस ने की है, जबकि पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डीएसपी सदर गुलाब सिंह ने बताया कि ठेकों का लाइसेंस 11 जून को खत्म हो गया था। इसके बावजूद किलोई गांव के ठेके पर खुलेआम शराब बेची जा रही थी। सूचना मिली तो थाना प्रभारी को भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किलोई गांव में ठेके से शराब की 305 पेटी जब्त की गई है। इनकी औसतन कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है। इसमें 250 पेटी देसी तो 45 पेटी अंग्रेजी शराब की हैं। पुलिस ने मौके पर शराब बेचने के आरोपी यूपी के फर्रुखाबाद निवासी सेल्समैन सुभाष को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक रीना सिंह ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र के खोखराकोट इलाके में ठेके पर लाइसेंस खत्म होने के बाद अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जबकि लाइसेंस 11 जून को खत्म हो गया था। ठेके से शराब का स्टॉक चेक किया तो उसमें करीब 20 लाख रुपये का माल मिला। दुकान से शराब को जब्त करते हुए आरोपी सेल्समैन यूपी के कानपुर निवासी नितेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed