फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Liquor was being sold with the wrapper of an expensive brand, the accused is on three-day remand.

Rohtak News: महंगे ब्रांड का रैपर लगा बेची जा रही थी शराब, आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Sun, 05 Apr 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being sold with the wrapper of an expensive brand, the accused is on three-day remand.
रोहतक। पूर्व सीएम फार्म हाउस रोड पर मुर्गी फार्म के नजदीक दुकान में सस्ती शराब पर महंगे ब्रांड का रैपर लगाकर प्रदेश के अलावा बाहर भी शराब भेजी जा रही थी। इसकी जांच के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी टिटौली निवासी आशीष कुंडू को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। दूसरा आरोपी अमित कुंडू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जो आरोपी आशीष का भाई है।
विज्ञापन

सुखपुरा चौकी प्रभारी एसआई सन्नी ने बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि टिटौली निवासी आशीष व अमित भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी करते हैं। 10-15 दिन पहले ही आरोपियों ने एक दुकान किराये पर ली थी। पुलिस ने दबिश देकर 150 बोतल अंग्रेजी शराब, 2544 खाली बोतलें, रैपर व अन्य सामान बरामद किया था। साथ में मौजूद आबकारी विभाग के निरीक्षक राजेश राठी ने लाइसेंस मांगा तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दे सका था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed