{"_id":"63ebe2822aefa0c58d097841","slug":"liquor-contracts-looted-in-katwara-bike-riders-took-away-10000-rohtak-news-c-17-1-67224-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: कटवाड़ा में शराब ठेके का गल्ला लूटा, 10 हजार ले गए बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: कटवाड़ा में शराब ठेके का गल्ला लूटा, 10 हजार ले गए बाइक सवार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। मंगलवार शाम को एक तरफ पुलिस मुख्यमंत्री के दौरे के चलते सुरक्षा व्यवस्था बनाने में व्यस्त थी, दूसरी तरफ बाइक सवार दो युवक कटवाड़ा गांव के नजदीक खिड़वाली रोड पर शराब ठेके से 10 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए। इस संबंध में सदर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी धर्मपाल का कटवाड़ा गांव के नजदीक खिड़वाली रोड पर शराब का ठेका है। करीब साढ़े सात बजे बाइक पर दो युवक ठेके पर पहुंचे और शराब मांगी। जब कारिंदा शराब देने लगा तो एक युवक ने पिस्तौल निकाली और कारिंदे पर तान दी। बोला, ताला खोल दोजिए, नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद गल्ला की उठाकर ले गए। गल्ले में 10 हजार से ज्यादा की नकदी थी। सूचना पाकर सीआईए व सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बाइक सवार युवकों की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लग सका।