Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Liquor contractor claims... Gunner said, "I am the IG's special man, if you give me monthly payment, I will give you my full support."

Rohtak News: शराब ठेकेदार का दावा...गनर ने कहा था मैं आईजी का खास आदमी हूं, मंथली दोगे तो दूंगा पूरा सपोर्ट

Thu, 09 Oct 2025 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Liquor contractor claims... Gunner said, "I am the IG's special man, if you give me monthly payment, I will give you my full support."
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल ने दावा किया है कि ढाई लाख रुपये मंथली रिश्वत मांगने वाले आईजी के गनर सुशील कुमार ने कहा था कि वह आईजी वाई पूरण कुमार का खास आदमी है। मंथली दोगे तो धंधे में पूरा सपोर्ट मिलेगा। ठेकेदार ने जून में आईजी दफ्तर में गनर से मिला था। उसे वहीं दोबारा बुलाया जा रहा था।
आईजी पूरण कुमार के सुसाइड करने के बाद शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल बुधवार को मीडिया से मुखातिब हुआ। प्रवीण ने दावा किया कि आईजी रोहतक के गनर सुशील ने उन्हें आईजी कार्यालय में बुलाया था। जून में उनकी आईजी दफ्तर में मुलाकात हुई। उस वक्त आईजी वहां नहीं थे।
विज्ञापन

बकौल ठेकेदार, उसने सुशील को बताया कि भाऊ गैंग के गुर्गे व दूसरे बदमाश उसे फोन करके फिरौती मांग रहे हैं। इन लोगों ने भी कई शराब ठेके ले रखे हैं। ये लोग फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने पुलिस से सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार का दावा है कि इस पर सुशील ने आईजी पूरण कुमार का बेहद खास बताते हुए ढाई लाख रुपये मंथली देने को कहा। बदले में पूरा सपोर्ट देने का वादा भी किया। जून में ठेके उठने के बाद उसने आईजी से कहकर पुलिस सुरक्षा भी दिला दी।
ठेकेदार के मुताबिक, बाद में उससे पैसे की मांग की गई। इस दौरान सुशील ने धमकाया भी कि रोहतक में शराब का काम करना है तो आईजी को मंथली देनी पड़ेगी। नहीं दी तो शराब तस्करी में जेल भेज देंगे। बार-बार फोन करने पर सुशील को 9 जुलाई को सेक्टर-1 स्थित अपने कार्यालय में बुलाया था।
ठेकेदार ने बताया कि सुशील के आने से पहले शराब कारोबार में अपने साथी जयभगवान को भी बुला लिया था। सुशील ने ढाई लाख मंथली मांगी। इस पर उसने कहा कि शराब के कारोबार में प्रतिस्पर्धा काफी है। बदमाशों का भी खतरा है। इस पर सुशील ने कहा कि आईजी साहब से मिल लो, पूरा सहयोग मिलेगा।
ठेकेदार ने बताया कि वह जब मिलने नहीं गया तो सुशील फिर उसके कार्यालय में मिलने आया। उसने बहाने से फिर उसे टाल दिया। इस बीच, 29 सितंबर को आईजी पूरण कुमार का तबादला हो गया। इसके बाद 6 अक्तूबर को उसने एसपी से मिलकर अर्बन एस्टेट थाने में सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
सीसीटीवी फुटेज व वाइस रिकार्डिंग भी दी है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मंगलवार को गनमैन सुशील कुमार को बीएनएस की धारा 308 के तहत जबरन वसूली व धमकी के आरोप गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
----------------
कोर्ट में शराब ठेकेदार के पुलिस ने दर्ज कराए बयान

आईजी के सुरक्षाकर्मी सुशील कुमार पर केस दर्ज करने से पहले शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल के बयान भी कोर्ट में दर्ज कराए थे। यह प्रक्रिया बीएनएसएस की धारा 183 के तहत की गई थी। इसके बाद ही आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया था।
बाक्स
आईजी ऑफिस रोहतक लिखा गया है आरोपी का पता
एफआईआर में पुलिस ने सुशील का पता आईजी ऑफिस रोहतक लिखा है। एफआईआर में शराब ठेकेदार का नाम-पता छुपाया गया है। उसके कार्यालय का पता सेक्टर-1 लिखा गया है।
बाक्स
प्रवीण बंसल के आठ शराब ठेके
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अमित ने बताया प्रवीण बंसल के पास जिले में आठ शराब ठेके हैं। वह करीब 10 साल से इस कारोबार में है। उसके दो-तीन सांझीदार भी हैं।
बाक्स
वीडियो मैसेज में कहा था...आईजी कार्यालय से आई थी कॉल, मुझे न्याय चाहिए
मंगलवार रात एक मिनट 10 सेकंड का वीडियो जारी कर प्रवीण बंसल ने कहा था कि उनके पास जून-जुलाई में आईजी ऑफिस से फोन आया। वहां बुलाकर धमकाया गया। इसके बाद सुशील कार्यालय में आया तो पैसे देने के लिए दबाव बनाए गए। मंथली के लिए प्रताड़ित किया गया। कारोबार में पहले ही धमकियां मिल रही हैं। परेशान होने के बाद ही उसने थाने में शिकायत दी है। शासन-प्रशासन उन्हें न्याय दिलाए।

------------------------------------------------
एसपी कार्यालय में नहीं बैठे
आईजी के गनर पर एफआईआर से सुर्खियों में आए एसपी रोहतक नरेंद्र बिजारणिया बुधवार को दफ्तर में नहीं पहुंचे। पूछने पर सिपाहियों ने बताया कि वह आज नहीं आए हैं। कहां गए, नहीं पता। कल भी कार्यालय आएंगे या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है।
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed