फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   light, worker, Against privatization of electricity commotion personnel, rohtak, haryana rohtak

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का हंगामा

Wed, 06 Apr 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 06 Apr 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
light, worker, Against privatization of electricity commotion personnel, rohtak, haryana rohtak
कर्मियों ने जताई नाराजगी - फोटो : amar ujala
रोहतक। सब डिवीजनों के निजीकरण के विरोध में एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां सब-डिविजन नंबर एक व दो के निजीकरण के विरोध में पावर हाउस पर प्रदर्शन किया गया। शहरी यूनिट के प्रधान विजय कुमार हुड्डा ने कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट रहें, क्योंकि 23 सब डिविजनों को प्राइवेट नहीं होने दिया जाएगा। प्रांतीय सहसचिव नरेश देशवाल ने कहा कि किसी भी सूरत में विभाग को बेचने नहीं दिया जाएगा और इसका विरोध जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 23 सब डिविजनों को प्राइवेट करने से नहीं रोका तो एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के साथ कर्मचारी महासंघ भी आंदोलन करेगा। इस दौरान देवीराम, बिजेन्द्र भाटिया, आजाद जोरासी, रामनिवास, राजीव कुमार, मनविन्द्र, धर्मेंद्र, जयप्रकाश सैनी, सुमेर वशिष्ट, राकेश ककड़, विकास भाटिया आदि कर्मचारी नेताओं ने भी अपने विचार रखे। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन बिजेन्द्र बैनिवाल ने कर्मचारियों से कहा कि वह उनका कोई भी नुकसान नहीं होने देंगे और 23 सब डिविजनों को प्राइवेट हाथों में नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए कोई भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े, उसमें यूनियन पीछे नहीं हटेगी। वहीं 12 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मंडल स्तरीय विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा गया। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन बिजेन्द्र बेनिवाल और संचालन सर्कल सचिव विजेन्द्र सिंह गुलिया ने किया। इस दौरान प्रताप सिंह रावत, मंदीप शर्मा, जोगेन्द्र सिंह, नरेन्द्र मलिक, दिलबाग सिंह, अनुज कुंडु, वीरेन्द्र, अमित, अशोक, अनिल यादव, प्रमित कुमार, सुनील कुंडु, ईश्वर दलाल, रामनिवास, संदीप, कुलदीप, धर्मेन्द्र, सपना एलडीसी, सतेन्द्र हुड्डा जेई, जोगेन्द्र सिंह मोर जेई, सूर्यवीर जेई, दिनेश पोपली जेई, जगबीर शर्मा जेई, सुरेन्द्र हुड्डा, विवेक भारती, भूपेन्द्र भाटला, उषा देवी, तारा देवी, कविता देवी, गीतीका देवी, सुदेश कुमारी, प्रतिभा देवी, वंदना देवी, धीरज कुमारी, प्रकाशी देवी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed