{"_id":"607f2c118ebc3e591d0144ea","slug":"lifting-speed-slowed-yet-wet-wheat-rohtak-news-rtk605327454","type":"story","status":"publish","title_hn":"उठान की रफ्तार सुस्त, फिर भीगा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उठान की रफ्तार सुस्त, फिर भीगा गेहूं
विज्ञापन
Lifting speed slowed, yet wet wheat
- फोटो : RohtakCity
उठान की रफ्तार अभी भी तेज नहीं हो सकी है। इसके चलते मंगलवार शाम हुई बारिश के कारण खुले में ढेरियों और बोरियों में पड़ा गेहूं फिर भीग गया। खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार रात तक 52.76 फीसदी गेहूं की ही लिफ्टिंग हुई थी। गेहूं के उठान को लेकर पहले दिन से ही समस्या आ रही है। मजदूरों की कमी, ट्रांसपोर्टरों के पास गाड़ियों की किल्लत और ई-गेट पास बनवाने में तकनीकी खामियों के चलते लिफ्टिंग की रफ्तार तेज नहीं हो पा रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग मान कर चल रहा था कि शनिवार और रविवार को खरीद नहीं होनी है, ऐसे में काफी फसल का उठान हो जाएगा। लेकिन फसल की खरीद बेशक नहीं हुई पर दोनों दिन किसान आढ़तियों के पास अपनी फसल लेकर आते रहे। सोमवार रात तक रोहतक में 47.37 प्रतिशत गेहूं की लिफ्टिंग हुई थी। मंगलवार शाम को अनुमान के मुताबिक मौसम बदला, आंधी चले, घने बादल छाए और हल्की बारिश हुई। ज्यादातर जगह तिरपाल का कोई प्रबंध नहीं था, इसलिए गेहूं भीग गया।
अब तक डेढ़ लाख एमटी गेहूं की खरीद
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिले की मंडियों में सोमवार रात तक 1.51 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। करीब 60 फीसदी फसल का भुगतान कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी आढ़तियों को तिरपाल का प्रबंध करने को कहा है। सोमवार को जिले की मंडियों में गेहूं की बिक्री के लिए 2598 गेट पास जारी किए गए थे। मंगलवार को नई अनाज मंडी में करीब 300 गेट पास जारी हुए, जबकि शेड्यूल 149 का था।
आज भी बूंदाबादी के आसार
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अभी भी बना हुआ है। इसी के चलते मंगलवार शाम को एकाएक बादल छाए, आंधी चली और हल्की बारिश हुई। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बुधवार को भी बादल छाएंगे, तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।