फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lift broken in civil hospital since last 6 months, patients are facing problems

Rohtak News: नागरिक अस्पताल में 6 माह से लिफ्ट खराब, मरीजों को हो रही परेशानी

Fri, 01 Nov 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 01 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lift broken in civil hospital since last 6 months, patients are facing problems
झज्जर। सिविल अस्पताल में बंद पड़ी लिफ्ट। संवाद
झज्जर। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले 6 माह से मरीजों और स्टाफ के लिए लगाई गई लिफ्ट बंद पड़ी है। लिफ्ट के बाहर नॉट वर्किंग का नोटिस लगा रखा है। इससे पहली, दूसरी व तीसरी मंजिल पर बनी ओपीडी में जाने वाले मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की तरफ से अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। नागरिक अस्पताल में लगी लिफ्ट पिछले 6 माह से खराब है। इस वजह से मरीजों को पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर आने-जाने में परेशानी होती है। खासकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों को यहां दिक्कत हरे रही हैं। इसके चलते उन्हें व्हीलचेयर और स्ट्रेचर पर रैंप के माध्यम से ले जाना पड़ता है। इसके लिए मरीज को कम से कम दो लोगों की सहायता की आवश्यकता होती है। मरीजों ने कई बार लिफ्ट खराब होने के कारण हाे रही परेशानी की शिकायत भी दी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में कई ओपीडी पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर हैं। पहली मंजिल पर नेत्र ओपीडी, दूसरी मंजिल पर दंत ओपीडी, एचआईवी जांच, तीसरी मंजिल पर लैब के कुछ जांच, मनोचिकित्सक स्क्रीनिंग, डीआईसी कार्यालय हैं। यहां तक पहुंचने में ही कई बार मरीजों की सांस फूल जाती है, लेकिन अस्पताल प्रशासन लिफ्ट ठीक कराने में गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नागरिक अस्पताल में लगी लिफ्ट जल्द ठीक करा दी जाएगी, जिससे मरीजों का पेरशानी का सामना नहीं करना पड़े।
मृदुला कौशिक, जिला बायोमेडिकल इंजीनियर, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed