फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   letter to state govt and file case

बिजली निगम व सफाई कर्मियों को सम्मानित करने का मामला - प्रदेश सरकार को पत्र भेज केस दर्ज करने की मांग

Mon, 20 Apr 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
letter to state govt and file case
रोहतक। पावर हाउस चौक स्थित बिजली निगम के कार्यालय के बाहर और श्रीराम रंगशाला में कर्मचारियों को सम्मानित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिला बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने गृह मंत्रालय व प्रदेश सरकार के सचिव व सहायक सचिव को पत्र भेजकर अधिकारियों व नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, मेयर मनमोहन गोयल ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन

जोजो ने शिकायत दी है सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर रखा है। इसके बावजूद भीड़ एकत्रित की जा रही है। उनको मीडिया रिपोर्ट से पता चला कि 17 अप्रैल को बिजली निगम के कर्मचारियों की कार्यालय के बाहर भीड़ एकत्रित हुई। जहां मेयर मनमोहन गोयल व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल और बिजली निगम के एसई एसके बंसल भी मौजूद थे। जबकि 18 अप्रैल को श्रीराम रंगशाला में मेयर, भाजपा जिला अध्यक्ष, मनीष ग्रोवर व दूसरे नेताओं के अलावा निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा भी मौजूद थे। भारी संख्या में कर्मचारियों को एकत्रित किया गया। शिकायतकर्ता ने निगम आयुक्त व एसई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई व नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

निजी एजेंसी की तरफ से कर्मचारियों की हौसला अफजाई व उनकी सहायता के लिए राशन वितरण किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। उनके पास कोई पत्र आता है तो उसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम
कोरोना वायरस के खिलाफ सफाई कर्मचारी एक माह से जुटे हुए हैं। उनको राशन बांटना व हौसला अफजाई करना कैसे गलत हो सकता है। ऐसे समय में राजनीति नहीं करनी चाहिए। बल्कि मिलकर कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए।

मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
लॉकडाउन सबके लिए बराबर हैं। यूं भीड़ एकत्रित करने की किसी को अनुमति नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में गृहमंत्री व मुख्य सचिव को शिकायत भेजी है। शिकायत के साथ सबूत भी भेजे गए हैं।
लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, प्रधान जिला बार एवं शिकायतकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed