फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Leave is not granted even in case of medical emergency...

Rohtak News: मेडिकल इमरजेंसी पर भी नहीं मिलती छुट्टी...

Mon, 20 Jan 2025 03:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Leave is not granted even in case of medical emergency...
19सीटीके07..पीजीआई ​स्थित विजय पार्क में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अनुबं​धित कर्मचारी। अमर उ
रोहतक। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में शामिल करने की मांग को लेकर सातवें दिन भी अनुबंधित कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। अनुबंधित कर्मचारियों ने पीजीआई स्थित विजय पार्क से जमकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

अनुबंधित कर्मचारी मंजीत, चांद, सविता, सुकन्या, ऋषि, संजय, सुनिल, संदीप, अनुज] राकेश हुड्डा, अभिषेक लोहाट आदि ने कहा कि अनुबंध पर कर्मचारियों को शोषण होता है। सबकुछ ठेकेदार के नियंत्रण में होता है। ठेकेदार जिसकी चाहे हाजिरी लगाए या अनुपस्थिति लगाए। ऐसे में उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान होता है। अनुबंध पर मेडिकल इमरजेंसी पड़ने पर भी छुट्टी नहीं मिलती है। वहीं निजी एजेंसी की ओर से इन आरोपों को नकारा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब 2021 सितंबर माह से ठेके पर भर्ती बंद कर दी गई है। इसके बावजूद कर्मचारियों को अनुबंध रखा गया है। पीजीआई प्रशासन इस पर पूरी तरह से मौन है। उन्होंने कहा कि पीजीआई प्रशासन चाहे तो कल का सूरज उगते ही हम एचकेआरएन पोर्टल में शामिल हो सकते हैं। यह समझ से परे है कि पीजीआई प्रशासन ठेका प्रथा को क्यों ढो रही है। अनुबंधित कर्मचारियों को पीजीआई प्रशासन और सरकार को जल्द से हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करना चाहिए ताकि वे ठेकेदार के शोषण और मनमानी से बचकर अपना काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed