फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lawyers will suspend work today in protest against new law in Rohtak, Pradhan said- now police has more powers

Rohtak: नए कानूनों के विरोध में जिला बार में वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड, अदालत के गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे

Wed, 03 Jul 2024 11:56 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 03 Jul 2024 11:56 AM IST
सार

रोहतक में बुधवार को जिला अदालत में वकील वर्क सस्पेंड रखा। वरिष्ठ वकील सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि पूरे कानून में एकदम बदलाव से आम आदमी ही नहीं, वकील व लॉ कर रहे छात्र भी परेशान हैं।

विज्ञापन
Lawyers will suspend work today in protest against new law in Rohtak, Pradhan said- now police has more powers
वर्क सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक जिला बार के वकील नए कानूनों के विरोध में आ गए हैं। बुधवार को वकीलों ने जिला अदालत में वर्क सस्पेंड कर दिया और गेट पर कुर्सी डालकर बैठ गए। दोपहर बैठक करके फैसला लेंगे कि आंदोलन को आगे कैसे चलाया जाएगा। बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट का कहना है कि बार कौंसिल व कानून मंत्री को मांग पत्र भी भेजा जा सकता है।

विज्ञापन


वरिष्ठ वकील सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि पूरे कानून में एकदम बदलाव से आम आदमी ही नहीं, वकील व लॉ कर रहे छात्र भी परेशान हैं। अब पूरा कानून नए सिरे से पढ़ना पड़ेगा। पुराने केस पुराने कानून के तहत चलेंगे, जबकि नए केस नए कानून के तहत चलेंगे। इससे वकीलों पर न केवल दोहरा दबाव आएगा, बल्कि न्यायपालिका का भी काम बढ़ेगा। इसके लिए पुलिस कर्मियों को भी कानून का पूरा ज्ञान नहीं है। दूसरा, कई ऐसी धाराएं हैं, जो पहले जमानती थी। अब गैर जमानती कर दी गई। पुलिस 40 से 60 दिन तक कभी भी रिमांड की अर्जी दे सकती है। जबकि पहले 15 दिन तक ही रिमांड लिया जा सकता था। नए कानूनों में कई विसंगतियां हैं, जिनको दूर किया जाए। इसलिए एक दिन का वर्क सस्पेंड किया है। 
विज्ञापन


वर्क सस्पेंड से नहीं हो सकी केसों की सुनवाई, 11 हजार रुपये जुर्माना तय किया पेश होने पर
जिला बार के प्रधान अरविंद श्योराण ने बताया कि वर्क सस्पेंड के चलते कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं हो रहा है। अगर कोई वकील पेश होता है तो उसके ऊपर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। ज्यादातर केसों में अदालत ले अगली तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed