फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lawyers protest to remove partner's name from the case

Rohtak News: साथी का नाम केस से हटाने के लिए वकीलों का धरना

Wed, 18 Sep 2024 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protest to remove partner's name from the case
रोहतक। रेलवे रोड की प्रॉपर्टी केस विवाद में वकील के खिलाफ केस दर्ज करने के विरोध में बुधवार को भी साथी वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। वकीलों ने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करने के साथ सड़क के बीच वाहन खड़े कर विरोध जताया। अब बार प्रधान पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल के चेयरमैन बिजेंद्र अहलावत से बात करके निर्णायक फैसला लेंगे। बार प्रधान अरविंद श्योराण ने बताया कि वीरवार को भी अदालत में वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। मामले के अनुसार रेलवे रोड की प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का लेकर पहले सिटी थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद आर्य नगर थाने में दूसरा केस दर्ज कराया गया, जिसमें एडवोकेट सुमित को भी आरोपी बनाया गया था। इसके विरोध में बार वकील 16 दिन से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed