{"_id":"66a1547747b4e16a6e03e437","slug":"last-rites-of-youth-were-performed-in-village-kharkhari-jhajjar-news-c-198-1-rew1001-207276-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गांव खरखड़ी में युवकों का किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गांव खरखड़ी में युवकों का किया गया अंतिम संस्कार
Thu, 25 Jul 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर से सटे आउटर बाईपास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-11) पर गांव खरसांकी के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नितेश और मंजीत के शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को सिविल अस्पताल में कराया गया। इसके बाद शव को पैतृक घर गांव खरखड़ी लाया गया। जहां दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं दूसरी तरफ रामपुरा थाना पुलिस ने मंजीत के पिता पूर्व सरपंच मुकेश कुमार की शिकायत पर आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। पिता मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम हादसे से पहले मंजीत से फोन पर बात हुई थी। उसने 10 मिनट में घर आने की बात कही थी, लेकिन इससे पहले ही एक्सीडेंट हो गया और बेटे मंजीत और दोस्त नितेश की मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, मंजीत और नितेश काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों ने एक साथ पढ़ाई की थी। साथ ही दोनों नौकरी की तैयारी में लगे हुए थे।
बता दें कि दोनों मंगलवार की देर शाम कार में सवार होकर रेवाड़ी शहर में किसी काम से आ रहे थे। दोनों रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे के आउटर बाइपास स्थित खरसानकी पहुंचे तो सामने से पानी का एक टैंकर आ रहा था। आरोप है कि टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं टैंकर का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।