{"_id":"65ad65187d21e025d20ee975","slug":"last-rites-of-a-married-woman-in-gatauli-in-front-of-dobh-panchayat-rohtak-news-c-17-roh1019-343221-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डोभ की पंचायत के सामने गतौली में विवाहिता का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डोभ की पंचायत के सामने गतौली में विवाहिता का अंतिम संस्कार
Mon, 22 Jan 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। डोभ गांव में नीलम को सटाकर सिर में गोली मारी गई थी, जिसका खुलासा रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान हुआ। डॉक्टरों ने सिर से गोली निकाली, जिसे जांच अधिकारी एसआई उधम सिंह को सौंप दिया। डोभ गांव की पंचायत में शामिल मृतका नीलम के ससुर वजीर सिंह ने आग्रह किया कि उसकी पुत्रवधू का अंतिम संस्कार डोभ में ही किया जाए, लेकिन मृतका के मायके वाले इसके लिए सहमत नहीं हुए। इसके बाद शव जींद जिले के गांव गतौली में ले जाया गया, जहां डोभ की पंचायत की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, जींद जिले के गांव गतौली निवासी सुरेंद्र ने शनिवार को शिकायत दी थी कि उसने बेटी नीलम की शादी 2013 में डोभ निवासी कश्मीर सिंह के साथ की थी। नीलम की छह वर्षीय बेटी गन्नत, 4 साल का बेटा रिशू व एक साल का बेटा लक्ष्य है। सात जनवरी को उसके बेटे सुशील की शादी थी, जिसमें मान-सम्मान के तौर पर नीलम को 31 हजार रुपये दिए थे, जबकि कश्मीर छुट्टी न मिलने पर नहीं आया था। वह 9 जनवरी को नीलम को उसकी ससुराल छोड़कर चला गया था। नीलम का बाद में फोन आया कि उसकी सास शीला 31 हजार की मान से खुश नहीं है। सास एक लाख की नकदी, सोने का कड़ा व चेन लाने की बात कह रही है। वहीं, उसका दामाद कश्मीर सेना में है, जो जोधपुर तैनात है। वह लालची और गुस्सैल किस्म का है। 19 जनवरी की रात को वह छुट्टी आया। शनिवार को करीब 11 बजे उसके पास नीलम की सास शीला का फोन आया। बताया कि नीलम ने गोली खाकर जान दे दी है। वह रिश्तेदारों व परिवार के सदस्यों के साथ डोभ गांव में आया। उस समय नीलम की मौत हो चुकी थी। शव फर्श पर था। सिर से खून बह रहा था। नाक व कान में ज्वेलरी भी नहीं थी। उसकी आशंका है कि उसकी सास व पति ने ही उसकी बेटी की हत्या की है।
....
पड़ोस में छुपा रखे थे तीनों बच्चे, दादा लेकर आया रात को
नीलम के पिता सुरेंद्र ने बताया कि वे शनिवार को घर पर आए तो उस समय कोई नहीं था। जब पुलिस शव पीजीआई ले गई तो रात को नीलम का ससुर पोती व दोनों पौत्र को लेकर आया। उनको दादा से कोई गिला नहीं है। सास व पति ने मिलकर उसकी बेटी की जान ली है।
विज्ञापन
....
मृतका का शव उसके मायके वालों को सौंप दिया है। आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
इंस्पेक्टर अनिता श्योराण, कार्यकारी प्रभारी थाना बहुअकबरपुर