फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Last farewell to soldier Mohit with military honors

Rohtak News: फौजी मोहित को सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Thu, 10 Aug 2023 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Last farewell to soldier Mohit with military honors
रोहतक। राजपूत रेजिमेंट फतेहगढ़ की 27 राजपूत यूनिट के सिपाही चमारिया निवासी मोहित को बुधवार शाम सेना के जवानों ने सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पोस्टमार्टम के बाद पीजीआई के शवगृह से मोहित का पार्थिव शरीर लेकर सेना के जवान उसके घर पहुंचे। सैनिक के बड़े भाई सिपाही मनोज ने चिता को मुखाग्नि दी। राजपूत रेजिमेंट फतेहगढ़ की 27 राजपूत यूनिट के सूबेदार इंद्र सिंह व सूबेदार सतेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही मोहित की हत्या की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और जवान को सशस्त्र सलामी दी।
विज्ञापन

इससे पूर्व पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी रही। दोपहर बाद तक शव पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। इसकी वजह गोली का नहीं मिलना था। इसके बाद शव का एक्सरे किया गया। एक्सरे में दो गाेलियां लगीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद सिर में लगी एक गोली निकाल ली गई। जबकि दूसरी दांत में फंसी थी। दांत में फंसी गोली नहीं निकलने के करण परिजनों ने एतराज जताया। इसके चलते परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। बाद में गोली के बारे में चिकित्सक की लिखित पुष्टि का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव लेने को तैयार हुए। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन



यह है मामला
चमारिया निवासी 26 वर्षीय मोहित फौज में तीन साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। वह अपने बड़े भाई मनोज के बेटे जश्न को स्कूल में छोड़कर बाइक से वापस घर आ रहा था। गांव के सरकारी स्कूल के आगे चमारिया हाल गौरड़ निवासी संदीप अपने अन्य साथियों के साथ काले रंग की बाइक पर आया और नजदीक आकर मोहित की कनपटी व सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। मोहित तीन साल पहले हुई पिता की हत्या के मामले में गवाह था। 26 वर्षीय जवान 10 दिन पहले ही एक माह की छुट्टी पर घर आया था। सदर थाना पुलिस गौरड़ निवासी संदीप व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि मोहित के पिता भूप की 2020 में गोली मारकर हत्या की गई थी। मोहित ने केस में अपने पिता के शव की शिनाख्त की थी। वह इस केस में गवाह था। उसके पिता से पहले मोहित के चचेरे भाई मंजीत की हत्या भी हो चुकी है। तीनों हत्याओं के पीछे संदीप का नाम बताया जा रहा है। वह अपने मामा के घर गौरड़ गांव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस हत्या के मामले में कार्रवाई कर रही है। मोहित का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए दो टीमें अलग-अगल छापा मार रही हैं।
- प्रदीप दहिया, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed