फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Last date for application of agricultural equipment on grant extended till 15th

Rohtak News: अनुदान पर कृषि यंत्रों के आवेदन की अंतिम तिथि 15 तक बढ़ाई

Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Last date for application of agricultural equipment on grant extended till 15th
रोहतक। स्मैम व एनएफएसएम योजना के तहत अनुदान पर कृषि यंत्रों के लिए 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम बढ़ाकर 15 जनवरी 2024 कर दी गई है। सरकार द्वारा कृषि मशीनों की खरीद पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान राशि दी जा रही है। इच्छुक किसान 15 जनवरी तक कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से यह योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। सरकार द्वारा रोटावेटर, आलू बिजाई मशीन और ट्रैक्टर चालित पॉवर वीडर पर भी अनुदान दिया जा रहा है। लाभार्थियों के चयन के लिए जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है और समिति द्वारा लाभार्थियों का चयन ड्रॉ और लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

एक किसान अधिकतम 2 विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र के लिए अनुदान का पात्र होगा। चयन उपरांत किसान कृषि यंत्र निर्माताओं से मोलभाव कर पसंद के निर्माता से खरीद कर सकते हैं। कृषि यंत्र निर्माता स्कीम में मशीनों की आपूर्ति के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 के अलावा उप कृषि निदेशक अथवा सहायक कृषि अभियंता कार्यालयों में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed