{"_id":"67366b5c1e0d7f38df0cc3a7","slug":"last-date-for-application-in-center-for-distance-and-online-education-today-rohtak-news-c-17-roh1020-544683-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन में आवेदन के लिए अंतिम तिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन में आवेदन के लिए अंतिम तिथि आज
Fri, 15 Nov 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सत्र 2024-2025 में सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन की ओर से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग तथा ऑनलाइन मोड के माध्यम से संचालित यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। सीडीओई निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन की ओर से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से संचालित यूजी एवं पाठ्यक्रमोंं- बीए तीन वर्षीय, बीकॉम तीन वर्षीय, एमए दो वर्षीय- हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, इतिहास, पत्रकारिता एवं जनसंचार, एम.कॉम दो वर्षीय, एमएससी गणित दो वर्षीय, दो वर्षीय तथा ऑनलाइन मोड से संचालित पाठ्यक्रमों- एम.कॉम दो वर्षीय, एमएससी गणित दो वर्षीय, बीए तीन वर्षीय, एमए-हिन्दी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र व इतिहास में सत्र 2024-2025 में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी 15 नवंबर तक 3000 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एडमिशन एवं प्रॉस्पेक्ट्स संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन