{"_id":"669078b0b552dc7d630cdf19","slug":"larvae-found-in-69-houses-notice-issued-rohtak-news-c-17-roh1020-461111-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 69 घरों में मिला लार्वा, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 69 घरों में मिला लार्वा, नोटिस जारी
Fri, 12 Jul 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
11सीटीके13...पानी की टंकी में मच्छर का लारर्वा देखते स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: स्वास्थ्य व
रोहतक। मच्छरजनित रोगों की शुरुआत हो गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लार्वा विरोधी गतिविधि शुरू कर दी है। इसके तहत जिले के 69 घरों में लार्वा पाया गया। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही 72 घंटे में दोबारा लार्वा मिलने पर चालान की चेतावनी भी दी गई है।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के आदेशानुसार एक टीम उप सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. मंजू मेहरा के निर्देशन में और एक टीम नोडल अधिकारी डॉ. कपिल गुप्ता की अगुवाई में वीरवार को जनता कॉलोनी पहुंची। यहां काम कर रही टीम के काम का निरीक्षण किया। उन्हें विशेष दिशानिर्देश भी जारी किए। यहां जांच में 17 घरों में लार्वा पाया गया। इन घरों में रहने वालों को नोटिस जारी करने के साथ ही पानी जमा नहीं होने देने की हिदायत दी गई। मच्छरजनित रोगों से बचाव की जानकारी देते हुए कूलर की सफाई समय पर करने, पक्षियों के बर्तन, टूटे हुए बर्तन, टायर व अन्य सामान में बरसाती पानी जमा नहीं होने देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जोनल एंटोमोलॉजिस्ट सुमित, सुपरवाइजर राजेश नरवाल, अनिल सांगवान, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुकेश नैनकवाल, विनयपाल मलिक और सोनिया उपस्थित रही।
वर्जन
जिले के 69 घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही 72 घंटे में दोबारा से लार्वा मिलने पर चालान की चेतावनी दी गई है। जिले में इस वर्ष 1861 घरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मलेरिया का जिले में अबतक कोई केस सामने नहीं आया है। डेंगू का जिले में एक केस सामने आ चुका है। ऐसे में जनता को भी जागरूक बनना होगा।
विज्ञापन
-डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।