फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lamps will be illuminated with water, even wind will have no effect

Rohtak News: पानी से रोशन होंगे दीये, हवा का भी नहीं होगा असर

Thu, 09 Nov 2023 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Lamps will be illuminated with water, even wind will have no effect
रोहतक। दिवाली पर घर-आंगन को रोशन करने वाले दीयों पर अब हवा का कोई भी असर नहीं पड़ेगा। खास बात यह है कि यह दीये पानी से जलते हैं। यह पूरी रात रोशनी बिखेरेंगे।
विज्ञापन

बाजार में ऐसे इलेक्ट्राॅनिक उत्पादों की मांग बढ़ी है जो पूरी तरह से सेंसरयुक्त हैं। इन उत्पादों में सबसे ज्यादा डिमांड दीयों की हो रही है। बाजार विभिन्न प्रकार के दीये, लाइट, मालाएं और कैंडल से सज चुके हैं। दूर-दूर गांवों से लोग खरीदारी के लिए भी पहुंचने लगे हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार बाजार में 80 फीसदी से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भारत में ही बने हैं। नई तकनीकी के साथ-साथ यह काफी भरोसेमंद भी हैं।
विज्ञापन



90 रुपये में 6 दीये मिलेंगे

बैटरी संचालित पानी से चलने वाले दीये बाजार में 90 रुपये में छह मिल रहे हैं। इसके अलावा 1200 रुपये तक के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद मौजूद हैं। सेंसरयुक्त सामान की डिमांड ज्यादा है इसकी खास बात यह है कि यह उत्पाद भारत में ही बनाए गए हैं। इन्हें हर वर्ग के लोग आसानी से खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे काम करता है सेंसर

जो इलेक्ट्रॉनिक दीये और लाइट बाजार में आए हैं। इनमें एक विशेष प्रकार का सेंसर लगा है जो पानी के संपर्क में आने पर एक्टिव हो जाता है। इलेक्ट्रॉनिक होने के कारण हवा से बुझने का झंझट इसमें खत्म हो जाता है।



हमारे वहां सेंसर दीये, सेंसर लाइट, फ्लोटिंग कैंडल आदि की बिक्री तेजी से हो रही है। लोग सेंसरयुक्त आइटम को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक-दो दिन बाद बाजार में और ज्यादा रौनक आएगी।

गोपी, इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता


बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। लोग दूर-दूर से सामान लेने के लिए पहुंच रहे हैं। लोग नई तकनीकी को पसंद कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि उन्हें अच्छी और बेहतर चीज मुहैया करवाई जाए।

तरुण, दुकानदार


बाजार में 50 लेकर 2000 रुपये तक के सजावटी उत्पदा मौजूद हैं। लोगों को भी यह खूब पसंद आ रहे हैं। इस बार बिकने वाले अधिकतर उत्पाद भारत में ही बने हैं।

सचिन, दुकानदार


दिवाली के अब कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में लोग खरीदारी के लिए पहुंचने लगे हैं। अब गांव-गांव में दुकानें खुलने से बाजार में थोड़ा रौनक कम है, लेकिन दिवाली नजदीक आते ही रौनक बढ़ेगी।
--गुलशन ढल, प्रधान, गांधी कैंप व्यापारी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed