फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Laldore's property ID will be correct even with the receipt of stove tax

Rohtak News: चूल्हा टैक्स की रसीद से भी लालडोरे की प्रॉपर्टी आईडी ठीक होगी

Tue, 18 Jul 2023 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Laldore's property ID will be correct even with the receipt of stove tax
रोहतक। नगर निगम के ग्रामीण एरिया के लालडोरे की प्रॉपर्टी की आईडी चूल्हा टैक्स की रिपोर्ट दिखाकर बनवाई जा सकेगी। निगम अधिकारियों की तरफ से यह व्यवस्था की गई है। क्योंकि निगम में लगाए जा रहे शिविरों में वार्ड नंबर 9, 12 व 22 से सबसे ज्यादा त्रुटियों की शिकायत आ रही हैं, जो ग्रामीण वार्ड हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करने के लिए शिविर लगाया गया, जिसका निरीक्षण आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा व संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने किया। डीएमपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ऑफलाइन त्रुटियों के आवेदन लिए गए। पूरे दिन में निगम के 22 वार्डों से 74 शिकायत मिली, जिसमें सबसे ज्यादा 22 वार्ड से 18 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। वार्ड में सुनारियां कला व सुनारिया खुर्द गांव आते हैं। दावा है कि निगम ने 67 शिकायतों का निपटारा किया। कैंप में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अशोक शर्मा व अशोक डांगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वार्ड 9 व 10 से आई थी कल सबसे ज्यादा शिकायत
रविवार को निगम में लगे शिविर में 63 शिकायत थी, जिसमें सबसे ज्यादा वार्ड नौ व 10 से 24 शिकायत थी। अब वार्ड 22 में सबसे ज्यादा 18 शिकायत मिली हैं। वार्ड 9 में बोहर व अस्थल बोहर, 10 में बलियाना, खेड़ी साध, पहरावर व कन्हेली और वार्ड 22 में सुनारिया खुर्द व कलां आते हैं। आठों गांवों लालडोरा में हैं, जिसकी ग्रामीणों के पास रजिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी आईडी व प्रॉपर्टी टैक्स के रिकार्ड को लेकर सरकार ने गाइडलाइन जारी हुई हैं। प्रॉपर्टी मालिक के पास रजिस्ट्री या दूसरे दस्तावेज, टैक्स का पुराना रिकार्ड होना चाहिए। साथ ही वारिसयान रिपोर्ट के आधार पर बदलाव हो जाएगा। अगर रिकार्ड नहीं हैं तो ग्रामीण चूल्हा टैक्स की रसीद या रिकाॅर्ड लेकर आ सकते हैं। क्योंकि निगम में शामिल होने से पहले ग्रामीण पंचायत विभाग में चूल्हा टैक्स जमा कराते थे। ऐसे केस कैंप में आए हैं।

जितेंद्र कुमार, उप निगम आयुक्त नगर निगम

टैक्स जमा कराने वालों की बढ़ी भीड़, पूछताछ करने भी आ रहे
प्रदेश सरकार ने 31 जुलाई तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर चालू वित्त वर्ष के टैक्स पर 10 प्रतिशत व बकाया राशि के ब्याज पर 30 प्रतिशत की छूट दे रखी है। इसके चलते टैक्स जमा कराने वालों व पूछताछ करने वालों की निगम में संख्या बढ़ गई है। सोमवार को टैक्स ब्रांच में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed